गोपालगंज में  अनोखी शादी, शादी से पहले गांव में आई बाढ़, नाव से दुल्हन के घर पहुंचे बाराती

गोपालगंज में  अनोखी शादी, शादी से पहले गांव में आई बाढ़, नाव से दुल्हन के घर पहुंचे बाराती

श्रीनारद मीडिया, गोपालगंज (बिहार):

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

 

बिहार के गोपालगंज जिले में गंडक की बाढ़ ने इस वर्ष जून महीने में ही तबाही मचा दी है। जिले के पांच अंचलों के 42 गांव या तो बाढ़ से घिर चुके या इन गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। करीब चार हजार घरों में पानी घुस गया है। सोलह हजार की आबादी विस्थापित हुई है। वहीं बाढ़ की त्रासदी के बीच जादोपुर थाने के भगवानपुर गांव से दूल्हे राजा गाड़ियों के काफिले के साथ बारात लेकर मांझागढ़ के निमुइयां गांव में पहुंचे कि रास्ते मे बाढ़ देखकर हैरान रह गए। इसके बाद आनन-फानन में शादी के लिए नाव से बरात को लेकर जाना पड़ा।

बताया गया है कि जादोपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के रामवचन यादव के पुत्र रामकुंवर यादव की शादी निमुइयां के माघी गांव में कन्हैया यादव की पुत्री किरण से होनी थी। इसको लेकर शनिवार को दूल्हे व उनके परिवार वाले गाड़ियों के काफिले के साथ बारात लेकर पहुंचे। इसी बीच निमुइयां जाने वाले रास्ते में बाढ़ का पानी मिल गया। हालांकि निमुइयां गांव के लोगों ने नाव की व्यवस्था की। जिसके बाद दूल्हे राजा की बारात जा सकी। बाढ़ के पानी से घिरे गांव में शादी की रस्में पूरी की गईं। ग्रामीणों ने बताया कि शादी की तिथि पहले से ही निर्धारित थी।

यह भी पढ़े

सुहागरात के दौरान 18 साल की दुल्हन ने दम तोड़ा, हुई ये परेशानी

गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी हालांकि इस दरम्यान सोसल डिस्टेनसिंग नहीं रखा ख्याल

इजरायल ने दी दुनिया की महाशिक्तियों को चेतावनी,क्यों?

गूलर नेत्र रोग, मधुमेह, डायरिया सहित कई बीमारियों में लाभकारी

मॉनसून से हमें लाभ का अवसर मिलेगा,कैसे?

Jackie Shroff ने सुनाई दिवालिया होने की कहानी, कर्ज उतारने के लिए  बेचना पड़ा था घर

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!