पढ़ाई करते-करते 2 लड़कियों से हुआ प्यार, फिर एक ही मंडप में दो दुल्हनों से दूल्हे ने रचाई शादी

पढ़ाई करते-करते 2 लड़कियों से हुआ प्यार, फिर एक ही मंडप में दो दुल्हनों से दूल्हे ने रचाई शादी

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

तेलंगाना में एक शख्स ने एक ही तंबू के नीचे दो महिलाओं संग शादी रचाई और ग्रामीणों ने खुशी से सभी को आशीर्वाद भी दिया। यह अनोखी शादी 14 जून को आदिलाबाद जिले के उत्नूर अंचल के घनपुर गांव में हुई जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रही। जिस शख्स ने दो युवतियों से शादी की उसका नाम वी अर्जुन है।

जानकारी के मुताबिक, अर्जुन को एक ही समय में दो युवतियों से प्रेम हो गया, जिसके बाद उसने दोनों से ही शादी करने का फैसला किया। बीएड की डिग्री लेने के बाद अर्जुन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने लगा। इस दौरान अर्जुन को डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाली दो लड़कियों उषारानी और सुरेखा से प्यार हो गया।

सब कुछ ठीक था लेकिन अर्जुन जब मुश्किलों में घिर गया तब उसके परिवार ने उससे शादी करने का कहा। वह अपनी दोनों प्रेमिका में से किसी को भी नहीं छोड़ना चाहता था इसलिए उसने दोनों ही लड़कियों को शादी के लिए मनाया। इस बात से अर्जुन के घरवाले भी शुरू में अनजान थे।

इस अनोखी शादी को देखने के लिए पूरे गांव के लोग इकट्ठे हो गए थे। दूल्हे और दुल्हन के रिश्तेदारों और बुजुर्गों ने कहा कि आदिवासी समुदाय में एक ही समय में दो महिलाओं से शादी करना कोई असामान्य प्रथा नहीं है।

 

 

यह भी पढ़े

विदेश से गोपालगंज लौटे युवक ने थाने में प्रेमिका की भरी मांग, लिए सात फेरे, पुलिसकर्मी बनें साक्षी

गोपालगंज में  अनोखी शादी, शादी से पहले गांव में आई बाढ़, नाव से दुल्हन के घर पहुंचे बाराती

सुहागरात के दौरान 18 साल की दुल्हन ने दम तोड़ा, हुई ये परेशानी

गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी हालांकि इस दरम्यान सोसल डिस्टेनसिंग नहीं रखा ख्याल

इजरायल ने दी दुनिया की महाशिक्तियों को चेतावनी,क्यों?

गूलर नेत्र रोग, मधुमेह, डायरिया सहित कई बीमारियों में लाभकारी

मॉनसून से हमें लाभ का अवसर मिलेगा,कैसे?

Jackie Shroff ने सुनाई दिवालिया होने की कहानी, कर्ज उतारने के लिए  बेचना पड़ा था घर

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!