सीवान धमाके का मुख्‍य आरोपी सगीर साई गिरफ्तार, अस्पताल में करवा रहा था इलाज

सीवान धमाके का मुख्‍य आरोपी सगीर साई गिरफ्तार, अस्पताल में करवा रहा था इलाज

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

सीवान जिले  के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जुड़कन गांव में रविवार को हुए बम धमाके का मुख्‍य आरोपी सगीर साईं पुलिस के हत्‍थे चढ़ गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी एक अस्‍पताल में इलाज करा रहा है। इस सूचना पर अस्‍पताल में छापामारी कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार को हुए इस धमाके में पिता और पुत्र घायल हो गए थे।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में तीन महिलाओं को हिरासत में लिया था लेकिन मुख्य आरोपित सगीर साईं फरार हो गया था। पुलिस तभी से उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही थी। सिवान के कई थानों की पुलिस उसका पता लगाने में जुटी थी। लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर के जरिए पुलिस को पता चला कि सगीर एक अस्‍पताल में अपना इलाज करा रहा है। धमाके में वह भी घायल हो गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस को इस मामले में कुछ अहम सुराग मिलने की उम्‍मीद है। पुलिस ने जिन तीन महिलाओं को हिरासत में लिया था। उनसे भी पूछताछ की जा रही  है।

 

हुसैनगंज थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि पुलिस को पता चला था कि धमाके पर सगीर भी जख्‍मी हुआ है। इस सूचना के आधार पर जांच शुरू की गई तो एक अस्‍पताल में उसके इलाज कराने की जानकारी मिली। इसके बाद वहां से सगीर को गिरफ्तार कर लिया गया था।

विनोद मांझी और दो साल का बेटा हुआ था घायल
गौरतलब है कि रविवार दोपहर जुड़कन गांव में हुए धमाके में विनोद मांझी और उनका दो साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। विनोद को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। विनोद के परिवारीजनों ने पुलिस को दी तहरीर में सगीर साईं को मुख्य रूप से जिम्मेदार ठहराया था। परिवारीजनों ने कहा था कि मुख्य आरोपित ने एक झोला दिया था। उसी में बम था और धमाका होने से पिता-पुत्र घायल हो गए। .

 

यह भी पढ़े

महंगी गाड़ी छोड़, बैलगाड़ी में सवार बरातियों संग पालकी से ससुराल पहुंचा दूल्हा, देखने वालों का उमड़ा हुजूम 

दिल्‍ली के जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आधा दर्जन मजदूर ‘लापता’

बिहार के सरकारी स्कूलों में आज से बंटेगा मिड डे मील का अनाज, 3 महीने का मिलेगा राशन

तिलक के बाद प्रेमिका संग फरार हुआ दूल्हा, नाराज परिजनों ने पिता समेत दो को मारी गोली

रिंकू रजक ने दारोगा की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर प्रखंड का नाम रौशन की

पढ़ाई करते-करते 2 लड़कियों से हुआ प्यार, फिर एक ही मंडप में दो दुल्हनों से दूल्हे ने रचाई शादी

गोपालगंज में  अनोखी शादी, शादी से पहले गांव में आई बाढ़, नाव से दुल्हन के घर पहुंचे बाराती

Leave a Reply

error: Content is protected !!