महाराजगंज से रणधीर के चुनाव लड़ने का फैसला 28 अप्रैल को  होगा 

महाराजगंज से रणधीर के चुनाव लड़ने का फैसला 28 अप्रैल को  होगा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

रणधीर सिंह के आवास पर जुटे समर्थको ने चुनाव लड़ने की उठाई आवाज

श्रीनारद मीडिया,  विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

महाराजगंज संसदीय क्षेत्र से प्रभुनाथ सिंह के बेटे रणधीर सिंह को चुनावी मैदान में उतारने को लेकर मशरक में जुटे प्रभुनाथ समर्थक। राजद का टिकट नहीं मिलने पर पूर्व राजद प्रत्याशी रणधीर सिंह ने अपने समर्थकों के साथ मशरक आवास पर शुक्रवार को राय शुमारी की। पिछले लोकसभा चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे रणधीर के समर्थक सीट कांग्रेस के खाते में जाने से काफी खफा दिखे।

चुनाव को लेकर किसी भी निर्णय के लिए सर्व सम्मति से 28 अप्रैल को महाराजगंज संसदीय क्षेत्र के सभी 14 प्रखंड के कार्यकर्ताओं की वृहद बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र प्रत्याशी रणधीर सिंह ने कहा कि मेरे पिता प्रभुनाथ सिंह सहित पूरा परिवार राजद के लिए समर्पित रहा है बावजूद इसके अंतिम क्षण में महाराजगंज को राजद नेतृत्व ने कांग्रेस के झोली में डाल दिया। हम सभी दल से ऊपर क्षेत्र के विकास एवम कार्यकर्ताओं के लिए चुनाव लड़ते आ रहे है।

चुनाव लड़ने का अंतिम निर्णय प्रभुनाथ वादी अभिभावक , बुजुर्ग एवम नौजवान साथी , माताएं , बहने करेंगी। इसके लिए 28 अप्रैल को मशरक अवस्थित शिव भवानी कोल्ड स्टोरेज के प्रांगण में वृहद कार्यकर्ता बैठक होगी। हालांकि शुक्रवार को हुई बैठक में ही पिछले 5 वर्ष से जुटे गत चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे पूर्व प्रत्याशी रणधीर सिंह के निर्दलीय चुनाव लड़ने को कह कार्यकर्ताओं ने चुनाव में ऐतिहासिक जीत का संकल्प लिया।

महाराजगंज संसदीय क्षेत्र में विकास का इतिहास गढ़ने वाले पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र रणधीर सिंह को राजद से बेटिकट करना कार्यकर्ताओं ने एक साजिश बताया। बैठक को मुख्य रूप से पूर्व रणधीर सिंह के चाचा विधायक केदारनाथ सिंह , पूर्व मुखिया छोटे प्रसाद सिंह , शिक्षक नेता समरेंद्र बहादुर सिंह , रामजीवन सिंह जीवन , पूर्व प्रमुख राजकुमार राय , मुखिया सुबाश सिंह , बसंतपुर के ओमप्रकाश सिंह , सुरेंद्र पांडेय, रघुबर सिंह , बनियापुर के बीरेंद्र सिंह बाबा , छोटे ओझा, पूर्व मुखिया कल्पनाथ सिंह , प्राचार्य रामबाबू सिंह , जगदीश मिश्र, कर्ण सिंह, पुरुषोत्तम सिंह गुड्डा , मुखिया बच्चालाल साह, इम्तियाज खान , पर। उप प्रमुख साहेब हुसैन ऊर्फ टुनटुन, अरुण महतो , मदन सिंह, जे के सिंह सहित अन्य ने संबोधित किया।

यह भी पढ़े

मांझी में हुए सड़क दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल

सिसवन की खबरें : माहानगर चंवर में आग लगने से पांच बीघा गेहूं जलकर राख

लोकसभा-2024: पहले चरण का चुनाव संपन्न

इजरायल ने ईरान के परमाणु केंद्रों वाले शहरों पर किया मिसाइल से हमला

सीवान : गोहपुर में अपराधियों ने घर के बाहर बैठे युवक को मारी गोली 

भारत में पूर्व की ओर प्रवाहित होने वाली नदियों पर क्या संकट है?

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!