घर के बाहर खेल रही बच्ची को बोरी में भरकर चलती बनी महिला, लोगों ने पकड़ा

घर के बाहर खेल रही बच्ची को बोरी में भरकर चलती बनी

महिला, लोगों ने पकड़ा

श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क :

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

झारखड के लोहरदगा शहरी क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला ने एक बच्ची को चोरी करने का प्रयास किया है। समय रहते स्थानीय लोगों को इसकी भनक लग गई और लोगों ने महिला को शहर के पावरगंज चौक के समीप धर दबोचा। बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया है। यह मामला लोहरदगा शहरी क्षेत्र के न्यू आजाद बस्ती का है। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। महिला फिलहाल कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।

वह बार-बार पुलिस को और स्थानीय लोगों को बरगलाने का प्रयास कर रही थी। बताया जा रहा है कि आजाद बस्ती में एक महिला घूम-घूम कर भीख मांग रही थी। इसी दौरान उस महिला ने घर के बाहर खेल रही न्यू आजाद बस्ती निवासी बेलाल और नरगिस फातिमा की पुत्री नायरा परवीन को उठाकर अपनी बोरी में डाल लिया। इसके बाद बोरी को लेकर वह महिला चुपचाप पावरगंज चौक की ओर चल पड़ी। पावरगंज के समीप पहुंचने के बाद महिला ने बच्ची को बोरी से बाहर निकाला।

स्थानीय लोगों को जब संदेह हुआ तो लोगों ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने अपने माता-पिता और घर का पता बता दिया। साथ ही उपरोक्त महिला के बारे में कोई भी जानकारी नहीं होने की बात कही। इसके बाद महिला से पूछताछ करने पर उसने बच्ची को चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। स्थानीय लोगों ने तत्काल मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। इसके बाद सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को हिरासत में ले लिया है। महिला से पूछताछ की जा रही है। इस घटना को लेकर लोगों में खौफ है। लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

यह भी पढ़े

जन्मदिन की पार्टी में बार बालाओं के साथ डांस कर रहे  12 साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या

महाशिवरात्रि पर जरूर पढ़ें शिव पुराण में वर्णित यह शिवरात्रि व्रत कथा

रालोसपा का जदयू में विलय 15 तक, बशिष्ठ बाबू और उपेन्द्र कुशवाहा ने दिए ये संकेत

3 चलती कारों में 12 लोगों ने किया लड़की का गैंगरेप  वीडियो वायरल होने पर ऐसे खुला यह राज

सारण  डीआइजी मनु महाराज चार आइओ को किया सस्पेंड 

सारण एसपी  ने बनियापुर थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया

श्रीकृष्णमोहन उषा फाउंडेशन ने लगाया स्वास्थ्य एवं बालिकाओं को पठन-पाठन सामग्री वितरण शिविर

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!