Headlines

राम-जानकी शिव मंदिर से चोरी गयी मूर्ति 23 मार्च को होंगी रिलीज,नगर परिभ्रमण को बैठक

राम-जानकी शिव मंदिर से चोरी गयी मूर्ति 23 मार्च को होंगी रिलीज,नगर परिभ्रमण को बैठक

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक थाना परिसर स्थित राम जानकी शिव मंदिर से चोरी गयी भगवान राम, मां जानकी और लक्ष्मण की मूर्तियां कोर्ट के आदेशानुसार 23 मार्च को रिलीज होगी। वहीं थाना से रिलीज होने और मूर्तियों को नगर भ्रमण कराने को मंदिर परिसर में पुजारी टुन्ना बाबा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में सनोज सिंह ,दुमदुमा शिव मंदिर पुजारी उमेश गिरि, पिपलेश्वर नाथ शिव मंदिर पुजारी चन्द्रमा मिश्र,अशोक स्मार्ट,जेपी सिंह, अमित पंडित,प्रो महेन्द्र सिंह,गोलू सोनी,मनीष सिंह, मुकेश प्रसाद समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि मूर्तियों को 23 मार्च दिन के 11 बजें रिलीज करानें के बाद रथ पर सवार कराकर नगर परिभ्रमण कराया जाएगा।

पुजारी टुन्ना बाबा ने बताया कि नगर परिभ्रमण कार्यक्रम 23 मार्च की सुबह 11 बजें थाना परिसर से रिलीज करानें के बाद दुर्गा चौक, स्टेशन रोड,गोला रोड, महाराणा प्रताप चौंक, महावीर चौक होते हुए राम जानकी शिव मंदिर परिसर आएंगी। उन्होंने कहा कि मौके पर आप सभी राम भक्त सादर आमंत्रित हैं।

यह भी पढ़े

किसी भूगोल का दिन भी होता है, बिहार इसे चरितार्थ करता है

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर थोड़ी नरमी दिखाई है

बिहार का संदेश है:कुछ बनना नहीं, कुछ करना हैं

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!