घर से लड़की को भगा कर दिल्ली ले गया प्रेमी पैसे के लिए कराने लगा देह व्यापर 

घर से लड़की को भगा कर दिल्ली ले गया प्रेमी पैसे के लिए कराने लगा देह

व्यापर

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क :

 

बिहार की राजधानी पटना की एक लड़की को प्‍यार हो गया। वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी, लेकिन यह बात घरवालों के सामने बताने का साहस नहीं कर पा रही थी। उसे डर था कि घरवाले उसकी बात नहीं मानेंगे। इसका फायदा उसके शातिर प्रेमी ने उठाया। उसने लड़की को घर से भागकर दिल्‍ली चलने के लिए राजी कर लिया। कहा कि वहां चलकर शादी कर लेंगे और घरवालों को खबर भी नहीं होगी। हलांकि, लड़की जब अपने मां-बाप और घर-परिवार को छोड़कर बेगाने को अपना बनाने दिल्‍ली पहुंची तो उसके साथ जो हुआ, वह हर लड़की और उसके मां-बाप के लिए भी एक सीख है।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

 शादी का झांसा देकर ब्वॉयफ्रेंड ने दिल्ली ले जाकर प्रेमिका को जिस्मफरोशी के धंधे में उतार दिया। इस बात की जानकारी तब हुई, जब नोएडा पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर देह-व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने सात लड़कों को गिरफ्तार किया, जबकि चार लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इन लड़कियों में से एक पटना की रहने वाली है। पुलिस की पूछताछ में लड़की ने प्रेमिका से कॉल गर्ल कैसे बन गई, इसकी पूरी कहानी बताई।

 

जिस्मफरोशी की सूचना पर नोएडा पुलिस ने सेक्टर नंबर 12 में छापेमारी की थी। वहां एक घर था, जिसे होटल चलाने के नाम पर किराये पर लिया गया था। यहां कई लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। यहां पकड़ी गई चार लड़कियों में दो बिहार और दो पश्चिम बंगाल की थी।

 पटना की लड़की ने पुलिस को बताया कि उसका ब्वॉयफ्रेंड उसे झांसा देकर एक साल पहले दिल्ली लेकर आया था। बोला कि पटना में घरवालों को खबर लग जाएगी। दिल्ली में शादी के बाद साथ रहेंगे। दिल्ली आने के बाद पैसों की दिक्कत होने लगी। फिर ब्लैकमेल करने लगा और देह व्‍यापार के रैकेट के धंधे में धकेल दिया। जब वह इससे निकलने का प्रयास की तो उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा। इसके बाद लड़की ने ब्वॉयफ्रेंड का साथ छोड़ दिया, लेकिन जिस्मफरोशी के धंधे से बाहर नहीं निकल पा रही थी।

यह भी पढ़े

*69 साल के छात्र ने काशी विद्यापीठ में एलएलबी में किया टॉप, ExEn से रिटायर होने के बाद लिया था एडमिशन*

*काशी विद्यापीठ दीक्षांत : राज्यपाल से स्वर्ण पदक पाकर खिले मेधावियों के चेहरे, छात्राओं ने मारी बाजी*

सहरसा में अपराधियों ने निजी मोबाईल कंपनी के कर्मचारी को गोली मारा 

Raghunathpur: कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण को लेकर उमड़ी महिलाओं की भीड़

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!