बस स्टैंड पर बाथरूम गई नवविवाहिता एक घंटे तक नहीं लौटी, पति खोजने निकला तो खिसक गई पैरों तले की जमीन

बस स्टैंड पर बाथरूम गई नवविवाहिता एक घंटे तक नहीं लौटी, पति खोजने निकला तो खिसक गई पैरों तले

की जमीन

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

झारखंड के गढ़वा से चौंकाने वाली खबर है। यहां मायके से एक नवविवाहिता अपने पति के साथ ससुराल के लिए चली, लेकिन बस स्‍टैंड पर पति को चकमा देकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के कटरा निवासी संतोष कोरवा की पत्नी सृष्टि मायके से ससुराल आने के दौरान बीच रास्ते में पति को चकमा देकर फरार हो गई। यह घटना बीते मंगलवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सृष्टि अपने पति के साथ भवनाथपुर थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव स्थित मायके से लौट रही थी। उनकी शादी पिछले महीने 26 अप्रैल को हुई थी।

शादी के बाद परिजनों ने सृष्टि की विदाई की थी। उसके बाद वह अपने पति संग ससुराल आ गई। रस्म के तहत उसका भाई शादी के 10 दिन बाद लेने उसके घर आया था। संतोष अपनी पत्नी के साथ ससुराल चला गया। वहां वे पांच दिनों तक रहे। उसके बाद पत्नी की विदाई का आग्रह किया तो परिवार तैयार हो गया। उन्हें छोड़ने परिवार के लोग बस स्टैंड तक आए। यहां उन्हें बस में बिठाया गया। बस के गढ़वा स्थित बस स्टैंड पहुंचने के बाद सृष्टि ससुराल लौटने के लिए ना नुकुर करने लगी। संतोष ने इसकी जानकारी उसके मायके वालों को दी। उन्होंने भी उसे फोन पर ससुराल जाने के लिए समझाया।

संतोष ने बताया कि इसी बीच वह बाथरूम जाने का बहाना बनाकर बस स्टैंड से फरार हो गई। वह काफी देर तक इंतजार करता रहा। लेकिन वह नहीं लौटी। फिर उसने उसके फरार होने की जानकारी उसके परिवार वालों को भी दी। इसके बाद वह बिना दुल्हन के घर लौट गया। उसने गढ़वा थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी। उसकी शिकायत के आलोक में मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

संतोष ने बताया कि शादी के बाद जब पत्नी ससुराल आई तो उसने जानकारी दी थी कि उसका किसी दूसरे लड़के के साथ प्रेम संबंध है। वह उस लड़के के साथ पहले ही शादी कर चुकी है। वह उसके साथ नहीं रह सकती। जब उससे पूछा कि उसने शादी क्यों की तो सृष्टि ने कहा कि इस बारे में मेरी आपके साथ शादी करने वाले जानें। उसने थाना को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उसके साथ धोखा किया गया है। उसने धोखाधड़ी का आरोप ससुर पर लगाया है। साथ ही शादी में हुआ खर्चा वापस करने और मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़े

नकली आभूषण लेकर शादी करने लार गये मैरवा के दूल्हा व बरातियों को पड़ा महंगा, थाना में बितानी पड़ी बारह घंटे

चचेरे भाई ने बालिका संग की अश्लील हरकत, शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंगेतर को बंधक बनाकर युवती से सामूहिक दुष्‍कर्म, तीन आरोपित गिरफ्तार

हर्ष की जुबां पर सिर्फ एक ही बात…किसका मनाएं मातम किसके लिए रोएं

सीवान डीपीओ ने जारी किया आदेश,शिक्षकों को कोरोना का टीका लगवाने के बाद ही मिलेगा वेतन

गोपालगंज सदर अस्पताल में सांस लेने में परेशानी से आठ मरीजों की मौत, कोरोना रिपोर्ट था निगेटिव

Leave a Reply

error: Content is protected !!