Headlines

गरखा प्रखंड के फुरसतपुर गांव में प्राण प्रतिष्ठा एवं 24 घंटे का अखण्ड अष्टजाम शुरू

गरखा प्रखंड के फुरसतपुर गांव में प्राण प्रतिष्ठा एवं 24 घंटे का अखण्ड अष्टजाम शुरू

भव्य कलश यात्रा निकाली गई

श्रीनारद मीडिया, मृत्‍युंजय तिवारी, गरखा (सारण) :

सारण जिला के गरखा प्रखंड अंतर्गत ग्राम फुरसतपुर स्थित मां भगवती स्थान पर आज प्राण प्रतिष्ठा एवं 24 घंटे के अखण्ड अष्टजाम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान का नेतृत्व आचार्य कृष्णा पंडित जी द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम के तहत फुरसतपुर गांव से भव्य जलभरी एवं कलश यात्रा निकाली गई, जो गरखा बाजार होते हुए गरखा शिवालय पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जल भरकर पुनः मां भगवती स्थान पहुंचकर अखण्ड अष्टजाम का शुभारंभ कराया।
इस दौरान हाथी, घोड़े, बैंड-बाजा और डीजे की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर झूमते नजर आए। यात्रा में गांव की बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता राजनाथ सिंह, संजय सिंह, अजय सिंह, योगेंद्र राय, नागेंद्र राय, धर्मेंद्र राय, हरेंद्र राय, धनंजय सिंह, उपेंद्र ठाकुर, श्री भगवान राय, अजीत राय, कामेश्वर राय, अरुण सिंह, पुकार राय, अनिल सिंह, संतोष पाल एवं आनंद सिंह जय प्रकाश शाह, तारकेश्वर प्रसाद यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

29 जून 📜  कैप्टन सौरभ कालिया की जयंती  पर विशेष

29 जून  🌹 परमाणु वैज्ञानिक ‘पी के अयंगर’  की  जयंती पर विशेष 

गया में कोटक महिंद्रा बैंक में 3.80 करोड़ का बैंकिंग फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 पर FIR

सहयोग पोर्टल पर शिकायत : 400 सौ साल पुराने कुएं के जीर्णोद्धार के लिए बलवंत सिंह ने की शिकायत

Leave a Reply

error: Content is protected !!