Headlines

बड़हरिया थानान्तर्गत मंदिर चोरी कांड का सफल उद्भेदन, चोरी की गई मूर्ति, नाग एवं घंटा बरामद, 01 अभियुक्त गिरफ्तार

 

 

बड़हरिया थानान्तर्गत मंदिर चोरी कांड का सफल उद्भेदन, चोरी की गई मूर्ति नाग एवं घंटा बरामद, 01 अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

 

विगत 28.06.26 को बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पकवलिया स्थित शिवजी के मंदिर से अष्टधातु की हनुमानजी की मूर्ति, अष्टधातु का शिवजी का नाग एवं मंदिर का घंटा कुछ अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए जाने की सूचना प्राप्त हुई।

 

प्राप्त सूचना के आलोक में बड़हरिया थाना द्वारा धारा-334 (2)/303(2) बी.एन.एस. के तहत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। तकनीकी अनुसंधान के क्रम में सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मंदिर से चोरी की गई सामग्री बेचने के उद्देश्य से कबाड़ी की दुकान पर पहुंचा है। सूचना मिलते ही बड़हरिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

पूछताछ एवं तलाशी के क्रम में उसके पास से चोरी की गई अष्टधातु की हनुमानजी की मूर्ति, शिवजी का नाग तथा मंदिर का घंटा बरामद कर लिया गया। मामले में अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता:- धनेश्वर महतो उर्फ धन्नु, उम्र 36 वर्ष, पिता-खंचाजी महतो, साकिन-चैनछपरा, थाना-बड़हरिया, जिला-सिवान। ➤ छापामारी टीम शामिल सदस्य:- 1. पु.नि. छोटन कुमार, थानाध्यक्ष, बड़हरिया थाना। 2. पु.अ.नि. कुन्दन कुमार तिवारी। 3. परि.पु.अ.नि. अमित कुमार शर्मा। 4. चौ0-3/12, अतार्डरहमान खान।

यह भी पढ़े

गरखा प्रखंड के फुरसतपुर गांव में प्राण प्रतिष्ठा एवं 24 घंटे का अखण्ड अष्टजाम शुरू

29 जून 📜  कैप्टन सौरभ कालिया की जयंती  पर विशेष

29 जून  🌹 परमाणु वैज्ञानिक ‘पी के अयंगर’  की  जयंती पर विशेष 

गया में कोटक महिंद्रा बैंक में 3.80 करोड़ का बैंकिंग फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 पर FIR

सहयोग पोर्टल पर शिकायत : 400 सौ साल पुराने कुएं के जीर्णोद्धार के लिए बलवंत सिंह ने की शिकायत

Leave a Reply

error: Content is protected !!