पानापुर के शिक्षकों ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

पानापुर के शिक्षकों ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, अमृता मिश्रा, पानापुर, सारण( बिहार)

 

पानापुर (सारण)प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी के प्रांगण में रविवार की दोपहर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर पानापुर के शिक्षको ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।

 

शराबियों व शराब तस्करों की पहचान कर सूचना देने का सरकार द्वारा तुगलकी फरमान जारी किया गया है।

 

जिससे पूरे बिहार के शिक्षक आक्रोशित व आंदोलित है। रविवार की दोपहर पानापुर बीआरसी परिसर में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनो की संख्या में शिक्षक पहुचे एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर सरकार द्वारा जारी तुगलकी फरमान के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया।

 

प्रदर्शन कर रहे शिक्षको ने कहा कि सरकार का नैतिक पतन हो गया है। यही कारण है कि उसके द्वारा समय समय पर ऐसे तुगलकी फरमान जारी कर परेशान किया जा रहा है।

 

सरकार जबतक इस आदेश को वापस नही लेती तबतक आंदोलन जारी रहेगा।

 

 

इस मौके पर बिहार पंचायत नखर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह उर्फ भुट्टु सिंह, संजीव कुमार राम, विनोद कुमार यादव, अनील कुमार यादव महम्मद जमाल हुसैन, महम्मद कासिम, सुनीता कुमारी, सुमन कुमारी सहित कई शिक्षक मौजूद थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!