Headlines

पटना के सामयागढ़ थाना प्रभारी सौरभ कुमार को सताइस हजार रूपये रिश्वत लेते निगरानी ने किया गिरफ्तार

 

पटना के सामयागढ़ थाना प्रभारी सौरभ कुमार को सताइस हजार रूपये रिश्वत लेते निगरानी ने किया गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने आज सोमवार को   निगरानी थाना कांड सं0-085/26, दिनांक 17.07.2026 में प्राथमिकी अभियुक्त-  सौरभ कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक-सह-थानाध्यक्ष, थाना- साम्यागढ़, जिला- पटना को 27,000/- (सत्ताईस हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए साम्यागढ़ थाना परिसर से गिरफ्तार कर लिया ।

परिवादी  मनोज कुमार, पिता- बृजनन्दन यादव, सा0- प्रहलादपुर, थाना- साम्यागढ़, जिला- पटना द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया   था कि आरोपी (जो थानाध्यक्ष है) के द्वारा क्षेत्र में जे0सी0बी0 चलाने के एवज् में साप्ताहिक रिश्वत की माँग की जा रही है।

 

ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत  का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकर्ता अरूणोदय पाण्डेय, वरीय पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।

धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त-   सौरभ कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक-सह-थानाध्यक्ष, थाना- साम्यागढ़, जिला- पटना को 27,000/- (सताईस हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए साम्यागढ़ थाना परिसर से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त से पूछताछ के उपरांत माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना में उपस्थापित किया जायेगा। अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है। दिनांक- 20 जुलाई, 2026 (प्रेस विज्ञप्ति सं0-94/2026)  सौरभ कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक-सह-थानाध्यक्ष, थाना- साम्यागढ़, जिला- पटना 27,000/- (सत्ताईस हजार) रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार।

 

भ्रष्टाचार के विरूद्ध निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई में सफलता निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना का वर्ष 2026 में भ्रष्टाचार के विरूद्ध यह 85वाँँ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई है। जिसमें यह टैप संबंधी 79वाॅं कांड है, जिसमें कांड दर्ज कर अभी तक कुल 79 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है तथा रिश्वत की कुल बरामद राशि 29,14,800/- (उनतीस लाख चैदह हजार आठ सौ) रूपये है। पिछले वर्ष 2025 में कुल 101 टैप कांड दर्ज किये गये थे एवं रिश्वत की राशि 37,80,300/- रुपये बरामद किये गये थे।

यह भी पढ़ें

त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संघ की बैठक आयोजित, प्रदेश अध्यक्ष मिथलेश राय हुए शामिल

ऑपरेशन मुस्‍कान के तहत पुलिस गुम मोबाईल, धारक को लौटाया   

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जनप्रतिनिधियों की बैठक

मशरक में मॉडल विद्यालय का वर्चुअल उद्घाटन, छात्रों में दिखा उत्साह

रघुनाथपुर : भारी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे, धान की रोपनी में लगे.जनजीवन व्यस्त

मेरठ में पत्नी ने सांप से कटवाकर पति को मौत के घाट उतारा…

बेतिया में पोखर से मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बिहार के इंजीनियर की करोड़ों की काली कमाई का खुलासा, जानिए रेड में 3 फ्लैट, 12 जमीन के प्लॉट समेत क्या-क्या मिला

वैशाली में युवक की चाकू मारकर हत्या:आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर पर किया हंगामा

सहरसा कोर्ट से पुलिस हिरासत से भागा आरो

Leave a Reply

error: Content is protected !!