लू की मार से मिलेगी राहत-मौसम विभाग

लू की मार से मिलेगी राहत-मौसम विभाग

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

देश के कई हिस्सों में जारी भीषण गर्मी और लू के बीच मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर दी है। IMD के मुताबिक, देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में 26 से 28 अप्रैल के दौरान चमक और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत में कब होगी बारिश?

वहीं, पूर्वोत्तर भारत में जारी गर्मी से भी लोगों को राहत मिलने वाली है। विभाग ने बताया कि 27 और 28 अप्रैल को पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान चमक और गरज के साथ तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, पूर्वी और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में अगले कुछ दिनों तक भीषण लू चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब और हरियाणा में 26 और 27 अप्रैल को कई स्थानों पर ओलावृष्टि, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 27 अप्रैल को तेज आंधी के साथ कई जगहों पर बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में रहेगी भीषण लू की स्थिति

IMD ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर और ओडिशा के कुछ स्थानों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति रह सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में 25 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल तक लू की स्थिति रहने की संभावना है।

उत्तर पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में 26 से लेकर 28 अप्रैल तक तेज हवाओं के साथ तेज हवाओं के साथ बारिश का एक ताजा दौर शुरू होने की संभावना है। IMD ने कहा कि इस दौरान कई जगहों पर चमक और गरज के साथ ओले भी पड़ सकते हैं।

दिल्ली के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के आसार

तेज हवा चलने के बावजूद तीखी धूप गर्मी की चुभन लगातार बढ़ा रही है। तापमान में भी धीरे धीरे वृद्धि देखने को मिल रही है। आगामी दिनों में भी राहत के बहुत ज्यादा आसार नहीं हैं। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 92 से 28 प्रतिशत दर्ज हुआ।

मौसम विभाग का अनुमान है कि तेज हवा का दौर अभी बना रहेगा। गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन के समय 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके बाद शुक्रवार को कुछ इलाकों में बूंदाबांदी होने की संभावना है।

बिहार में जारी ऑरेंज अलर्ट

राजधानी समेत प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह से गर्म है। साथ ही गर्म लू के थपेड़े व तपती धरती लोगों को बेचैन कर रही है। जनजीवन बेहाल है। ऐसे में अभी राहत के कोई आसार नहीं है। पटना का पारा 40.7 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 29 अप्रैल तक पटना सहित दक्षिणी व उत्तरी भागों के कुछ स्थानों में गर्म दिन रहने व लू (हीट वेव) को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड के कई जिलों में छाए रहेंगे बादल

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप खिल रही है। हालांकि, कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। जिससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाने का अनुमान है।

झारखंड में हीट वेव का कहर

झारखंड में हीट वेव का असर दिखाई दे रहा है। प्रदेश के 11 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया है। पिछले दिनों झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में हुई हल्की बारिश के बाद तापमान में कमी आई थी, लेकिन पारा एक बार फिर बढ़ रहा है। झारखंड में पछुआ हवाएं चलने से गर्मी बढ़ने लगी है।

मौसम विभाग के अनुसार, 28 अप्रैल तक सूबे के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव की स्थिति नजर आएगी। 25 और 26 अप्रैल को कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिले के साथ-साथ उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के बाकोरा एवं धनबाद जिले में कहीं-कहीं हीट वेव से लोग परेशान रहेंगे।

महाराष्ट्र में भी लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र के ठाणे, रायगढ़ जिले और राजधानी मुंबई के कई हिस्सों में 27 से 29 अप्रैल के दौरान लू चल सकती है। वहीं, 27 और 28 अप्रैल को तापमान काफी ज्यादा रहने का अनुमान है। विभाग ने लोगों से लंबे समय तक धूप में रहने से बचने की अपील की है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!