छठ पूजा पर मौका लगते ही चोर हाथ साफ कर लेते है,कैसे बचा जाये ?

छठ पूजा पर मौका लगते ही चोर हाथ साफ कर लेते है,कैसे बचा जाये ?

श्रीनारद मीडिया सेन्ट्रल डेस्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के दावों के बावजूद छठ पर्व पर खाली घरों पर चोर हाथ साफ कर लेते है,इससे बचने के क्या उपाए है.

1. आप बहुत मुश्किल से आपने घर में सामान जुटाए हैं। इसकी हिफाजत करने के लिए जरूरी है कि कभी भी लापरवाही ना बरतें। किसी बाहर वाले पर यकीन ना करें। खासकर अगर कोई यह कह रहा है कि वह घर बैठे आपके सोने के गहने पॉलिश कर देगा या आपके पुराने नोट ले कर आपको नए नोट देगा। ये सब ठगी के तरीके हैं।

2. घर के बाहर एक अलार्म लगाएं, जो किसी के घर में जबर्दस्ती प्रवेश करने पर बजने लगे और आप चोर या अन्य किसी संदिग्ध व्यक्ति से खुद को सुरक्षित रख सकें। सामने का दरवाजा तोड़कर ही अक्सर चोर भीतर घुसते हैं, इसलिए चोरी से बचने के लिए वहां सिक्योरिटी अलार्म लगाएं।

3. आगे और पीछे के दोनों दरवाजों पर सिक्योरिटी लॉक लगाने की जगह डेथ बोल्ट लगवाएं। ये तालों की अपेक्षा ज्यादा मजबूत होते हैं और इन्हें आसानी से तोड़ा नहीं जा सकता है। इन्हें आप खिड़कियों पर भी लगा सकती हैं।

4. दरवाजे पर पीप होल अवश्य लगवाएं ताकि उससे देख सकें कि बाहर कौन है। यह पीप होल 180 डिग्री फिश आई लेंस वाला हो। इसके अतिरिक्त होम सिक्योरिटी सिस्टम जैसे इमरजेंसी स्मोक, हीट व फायर अलार्म भी अवश्य लगवाएं।

5. अपने घर के चारों ओर एक बाड़ लगवाएं। यह आपकी सुरक्षा की सबसे पहली रेखा है जिसे चोरों के लिए तोड़ना आसान नहींहोता है। इसके लिए आप कांटेदार या टेढ़े-मेढ़े तारों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

6. अगर घर में अंधेरा रहता हो तो ऐसे घर पर चोरों की नजर सबसे अधिक रहती है, इसलिए अपने घर, बालकनी या कंपाउंड में पर्याप्त रोशनी का इंतजाम करें।

7. खिड़की पर मोटे और भारी परदे लगाएं। सुनने में यह बात अजीब लगे, पर इससे चोरी की आशंका टल सकती है। पतले या पारदर्शी परदे, देखने में बेशक सुंदर लगते हैं, पर उसमें से बाहर दिखने वाला महंगा फर्नीचर व अन्य सजावटी सामान चोर को चोरी करने के लिए उकसा सकता है।

8. सुरक्षा के लिए घर में कुत्ता रखना एक बेहतरीन आइडिया है। खासकर अगर आप ग्राउंड फ्लोर पर रहती हैं। कुत्ता किसी अजनबी के घर में घुसने की कोशिश करने पर आपको तुरंत सतर्क कर सकता है।

9. जब आप घर पर हों तब भी हमेशा सिक्योरिटी का ध्यान रखें। दरवाजे हमेशा लॉक रखें। कॉलबेल बजने पर पीप होल से झांकें या वीडियो-अलर्ट डिवाइस का प्रयोग करें। अगर व्यक्ति अपने को फोन वाला, बिजली वाला या बिजली की मीटर रीडिंग आदि करने वाला बताए तो भी पहले उसका कार्ड अवश्य देखें। अगर आपके घर में बालकनी है तो उसकी खिड़की-दरवाजे हमेशा बंद रखें।

10. मेड, घर के नौकर या अपरिचितों के सामने कभी भी अपनी अलमारियां न खोलें। चाहे वह कितने ही वर्षों से आपके यहां काम कर रहा हो, अपनी ज्वेलरी, पैसे या अन्य कीमती वस्तुएं उनके सामने न निकालें और उनके सामने पैसों के लेन-देन के बारे में भी बात न करें।

11. आपकी मेड अगर किसी को अपने साथ लेकर आए या अपना रिश्तेदार कह आपसे मिलवाए तो उसे अंदर आने की इजाजत न दें। हो सकता है, इस बहाने वह आपका घर और सामान उसे दिखा रही हों।

12. अगर आप शहर से बाहर जा रही हों तो मेड को यह न बताएं कि आप कितने दिनों में आएंगी। उसे कहें कि एक-दो दिन में लौट आएंगी या रात में आपके रिश्तेदार वहां रहेंगे।

13. अगर आप शहर से कहीं बाहर जा रही हों तो भी ऐसा लगना चाहिए कि घर पर कोई है। सारी खिड़कियों को अंदर से बंद कर जाएं। अगर संभव हो तो अपने पड़ोसी को एक चाबी दे जाएं ताकि वह दिन में घर के परदे खोल दे और रात को बंद कर दे। आपकी डाक दरवाजे पर ही जमा न हो, इसके लिए भी आप पड़ोसी से उसे लेने का आग्रह कर सकती हैं। एक कमरे की लाइट खुली ही छोड़ दें। इस तरह आप चोर से अपने घर की सुरक्षा कर सकती हैं।

14. अपने सारे कीमती सामान पर अपने साइन कर दें। इससे अगर आपके न रहने पर चोरी होती भी है तो सामान मिलने में आसानी रहेगी।

15. अगर आपके बच्चे घर में अकेले रहते हों तो उनकी सुरक्षा के लिए खिड़की और बालकनी पर बनी रेलिंग (लोहे की जाली) कम से कम 42 इंच ऊंची बनवाएं। रेलिंग के दो रॉड्स के बीच 4 इंच से ज्यादा का गैप न रखें, वरना बच्चा खेलते हुए रॉड्स के बीच अपना सिर फंसा सकता है।

16. बच्चों को कोई बात याद दिलाने के लिए सॉफ्ट बोर्ड पर नोट्स पिन करने के बजाय मैग्नेटिक
बोर्ड या एग्नेलिक शीट का इस्तेमाल करें। सॉफ्ट बोर्ड पर लगे पिन्स बच्चे को चोट पहुंचा सकते हैं।

17. बच्चे के कमरे में लॉकिंग सिस्टम न रखें। अगर लॉकिंग सिस्टम रखना ही है तो टावर बोल्ट लॉकिंग सिस्टम का प्रयोग करें। सामान्य लॉकिंग सिस्टम में बच्चा खुद को कमरे में लॉक कर सकता है।

18. आपके घर के आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में जानकारी रखें। इससे संदिग्ध घटनाओं व व्यक्तियों पर आप नजर रख सकेंगी।

19. गैस का सिलेंडर खुली जगह पर रखें। यहां अन्य चीजों का ढेर न लगाएं। गैस की पाइप को किसी चीज से ढकें नहीं। अगर कहीं उसमें क्रैक नजर आए तो उसे तुरंत बदलवाएं।

20. अगर आप अकेली बच्चों के साथ रहती हैं तो आप पर्सनल पैनिक बटन लगवा सकती हैं। यह छोटा-सा यंत्र होता है जिसे हमेशा अपने पास रखा जा सकता है। मुसीबत पर उसका बटन दबाने से उसमें जिस भी व्यक्ति का नाम व नंबर आपने फीड किया है, वह अलर्ट हो जाएगा।

21. घर में अगर स्लाइडिंग दरवाजे-खिड़कियां हैं, तो उसे लॉक करने की भी पर्याप्त व्यवस्था करें। स्लाइडिंग ट्रैक पर स्टील का पोल भी लगवाएं।

22. अपने कीमती सामान और उनके सीरियल नंबर को नोट करके रखें। अपने वेल्यूबल डॉक्यूमेंट्स जैसे इंश्योरंस पॉलिसी, बैंक के पेपर सेफ्टी डिपोजिट बॉक्स में रखें।

23. बाथरूम में थर्मोस्टैट लगवाएं और गरम पानी का तापमान हमेशा नियंत्रित रखें। इससे बच्चा आपके न होने पर भी बाथरूम के पानी से अगर खेलता है तो कोई दुर्घटना नहीं घटेगी।

24. एक रुटीन अपनाना सही है, पर कई बार उसमें थोड़ा-बहुत बदलाव करना भी सही रहता है। अगर आप रोज एक ही समय पर घर से निकलती हैं और निश्चित घंटों के लिए घर से बाहर रहती हैं और एक ही समय पर रोज लौटती हैं तो चोर इस बात को नोट कर सकता है और आपके घर पर न होने का फायदा उठा सकता है। इसलिए अपने रु टीन में बीच-बीच में बदलाव करें।

25. किसी को भी अपने घर की चाबी न दें। अक्सर लोग चाबियों को डोरमैट या किसी प्लांट के नीचे रख देते हैं। लेकिन यह तरीका आप पर भारी पड़ सकती है। कार की व घर की चाबियां अलग-अलग की-रिंग में रखें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!