बिहार में तेरह IAS अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

औरंगाबाद, शिवहर, मधेपुरा, कटिहार, सीवान, सारण, अररिया, शेखपुरा, बक्सर और कैमूर समेत कई जिलों में नए DM की नियुक्ति की गई है
बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक साथ कई जिलों के जिलाधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया. जारी अधिसूचना के अनुसार 2012, 2017 और 2018 बैच के कई IAS अधिकारियों को नए जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके साथ ही सभी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-14 के तहत संबंधित जिलों का दंडाधिकारी भी नियुक्त किया गया है.
मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं
- श्रीकांत शास्त्री (IAS-2012)
औरंगाबाद से स्थानांतरित होकर बेगूसराय के DM बनाए गए - तरनजोत सिंह (IAS-2017)
मधुबनी से स्थानांतरित होकर पश्चिम चंपारण, बेतिया के DM बने - विवेक रंजन मैत्रेय (IAS-2017)
शिवहर से हटाकर सीवान के DM पद पर तैनात - अभिलाषा शर्मा (IAS-2017)
अरवल से स्थानांतरित होकर औरंगाबाद की नई DM बनीं - आशुतोष द्विवेदी (IAS-2018)
भवन निर्माण विभाग से स्थानांतरित कर कटिहार के DM नियुक्त - प्रतिमा रानी (IAS-2018)
बिहार एड्स नियंत्रण सोसाइटी से स्थानांतरित होकर शिवहर की DM बनीं - वैभव श्रीवास्तव (IAS-2018)
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से स्थानांतरण के बाद सारण (छपरा) के DM बनाए गए - विनोद दुहन (IAS-2018)
खान एवं भू-तत्व विभाग से हटाकर अररिया के DM तैनात - अभिषेक रंजन (IAS-2018)
मत्स्य संसाधन विभाग से स्थानांतरण के बाद मधेपुरा के DM बने - शेखर आनंद (IAS-2018)
उद्योग विभाग से स्थानांतरित होकर शेखपुरा के DM नियुक्त - अनुषा बैस (IAS-2018)
ऊर्जा विभाग से स्थानांतरण के बाद अरवल की नई DM बनीं - श्रीमती साहिला (IAS-2018)
शिक्षा विभाग से हटाकर बक्सर की DM बनाई गईं - नितिन कुमार सिंह (IAS-2018)
कृषि विभाग से स्थानांतरित होकर कैमूर (भभुआ) के DM बने -
इसके अलावा कई वरिष्ठ अधिकारियों को नए विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं. योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव के. सेंथिल कुमार को अब बिहार राज्य अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल को पथ निर्माण विभाग का सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इससे पहले वे सिर्फ PHED के सचिव थे, अब उन्हें दोहरी जिम्मेदारी मिली है.
नगर विकास विभाग में सचिव के पद पर काम कर रहे अभय कुमार सिंह को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का नया सचिव बनाया गया है. इसके साथ ही वे सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव और बेल्ट्रॉन के निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे. इसी तरह अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के सचिव दिवेश सेहरा को ग्रामीण कार्य विभाग का नया सचिव बनाया गया है. दिलचस्प बात यह है कि वे अगले आदेश तक जांच आयुक्त, खान आयुक्त और खनिज विकास निगम के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी बने रहेंगे.
ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव सरवनन एम. को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है. अब उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने को कहा गया है. वहीं पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार पुटकलकट्टी को नगर विकास विभाग का नया सचिव बनाया गया है. पुटकलकट्टी मेट्रो के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी बने रहेंगे.
-
कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलीं
इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को बिहार सरकार की ओर से उन जिलों और विभागों में काम की गति बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है. सरकार चाहती है कि जिलों में चल रही योजनाओं, सड़क निर्माण, शहरी विकास, खाद्य सुरक्षा जैसी प्राथमिकताओं को तेज किया जाए और प्रशासनिक कार्यक्षमता बेहतर हो. अधिसूचना के जारी होते ही संबंधित अधिकारियों को नई जगहों पर योगदान करने के निर्देश दे दिए गए हैं. आने वाले दिनों में इन जिलों और विभागों में नए अधिकारियों के नेतृत्व में प्रशासनिक ढांचा किस तरह काम करेगा, यह देखने वाली बात होगी.
- यह भी पढ़े…………
- उम्मीद है कि चीन अपने एयरपोर्ट से गुजरने वाले भारतीयों को जानबूझकर निशाना नहीं बनायेंगे
- देश भर में 7.75 लाख से अधिक यात्री प्रभावित हुए हैं
- रघुनाथपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज,टारी बाजार में सख्ती से हटाया गया अवैध कब्जा
