गिरिडीह में एसबीआई का फर्जी लिंक बनाकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

गिरिडीह में एसबीआई का फर्जी लिंक बनाकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

चार किलोमीटर दौड़ कर पकडे गए सभी साइबर अपराधी

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

झारखंड के गिरिडीह पुलिस ने एक बार फिर से साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ताराटांड थाना इलाके के लाटोरी गांव के सुंगिया पहाड़ी में साइबर अपराध कर रहे हैं तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

गिरफ्तार साइबर अपराधियों में ताराताण्ड थाना क्षेत्र के बरोटांड निवासी अर्जुन कुमार मंडल, धनबाद के मनियाडीह निवासी राजेश कुमार मंडल और अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के लखनपुर निवासी सुभाष मंडल शामिल है। इन तीनों के पास से पुलिस ने 9 मोबाइल और 18 सिम कार्ड बरामद किए हैं।

उक्त आशय की जानकारी गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता कर दी।उन्होंने बताया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ताराटांड के सुंगिया पहाड़ी में कुछ युवक साइबर अपराध कर रहे हैं। जिसके बाद साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के नेतृत्व में टीम ने पहाड़ी पर छापेमारी कर तीनों साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

बताया गया कि ये सभी साइबर अपराधी एसबीआई का फर्जी लिंक बनाकर ठगी करते थे और इनकी गिरफ्तारी प्रतिबिंब एप्प के जरिये की गई है।बताया गया की जब पुलिस की टीम पहाड़ी पर छापेमारी करने पहुंची तो सभी साइबर अपराधी दौड़ कर भागने लगे, जिसके बाद करीब 4 किलोमीटर दौड़ पर पुलिस की टीम ने तीनों साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। टीम में साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, पुअनि सरोज कुमार मंडल, पुअनि सुबल दे, सअनि संजय मुखियार, साकेत वर्मा, जितेन्द्रनाथ महतो, बासुदेव सिंह आदि शामिल थे।

यह भी पढ़े

पेट्रोल पंप के नोजलमैन से हथियार के बल पर लूटकांड मामले में दो अपराधी गिरफ्तार 

भारतीय समाज व्यवस्था और उसका आर्थिक पक्ष पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

भारत के लिये समुद्री सुरक्षा का क्या महत्त्व है?

BPSC से बने शिक्षक का हुआ पकड़ुआ विवाह,कैसे?

क्या सुरंग हादसा से सबक सीखने की आवश्यकता है?

Leave a Reply

error: Content is protected !!