Headlines

बिहार के कई जिलों में आंधी-बारिश हुई

बिहार के कई जिलों में आंधी-बारिश हुई

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

 बिहार में कई जिलों में आंधी और बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। राजधानी पटना समेत आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 107 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आई आंधी से लोगों के सामने परेशानी खड़ी कर दी। गयाजी समेत अन्य जिलों में भी हवा की रफ्तार बहुत तेज रही। आंधी-तूफान से कई जगहों पर पेड़ एवं बिजली के खंभे गिर गए, टीन और छप्पर उड़ गए। आंधी और वज्रपात से विभिन्न जिलों में 9 लोगों की मौत की सूचना है। मौसम बदलने से राज्य भर में भीषण गर्मी से राहत मिली है। पटना में दिन का पारा एक दिन में 8 डिग्री सेल्सियस गिर गया। मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, बिहार में अगले महीने यानी जून में भीषण हीटवेव की आशंका जताई जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे के भीतर पटना में सबसे तेज 107 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली। गयाजी में हवा की रफ्तार 47 किमी प्रति घंटा रही। इस दौरान सीवान जिले के सिसवन में सर्वाधिक 135.4 मिलीमीटर दर्ज की गई। गोपालगंज में 86.6, खगड़िया के परबत्ता में 68.4, पटना के पुनपुन में 68, नवादा के अकबरपुर में 67.2, सारण के मांझी में 64.8 मिलीलीटर पानी गिरा। अन्य जिलों में भी झमाझम बरसात हुई।

जून में सताएगी लू

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक राज्य में तापमान बढ़ने की संभावना कम है। इससे गर्मी से राहत फिलहाल जारी रहेगी। हालांकि, इसके बाद जून के पहले सप्ताह में दिन का पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने बिहार में जून महीने में भीषण हीटवेव चलने के आसार जताए हैं। इस दौरान अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा सकता है।

3 दिन कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों तक छिटपुट जगहों पर आंधी बारिश का दौर जारी रहेगा। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार 30 मई को दक्षिण-पश्चिम बिहार के अनेक स्थानों पर बारिश का अनुमान जताया है। रोहतास, भभुआ, बक्सर, भोजपुर, अरवल और औरंगाबाद में मौसम खराब रहने की आशंका है।

इसके अलावा पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, मुंगेर, बांका, लखीसराय और भागलपुर जिले में भी कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। राजधानी पटना में दो दिन आंधी-बारिश का मौसम रह सकता है। शनिवार को भी तेज बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। 31 और 1 मई को उत्तर-पूर्व बिहार समेत कुछ जिलों में मौसम बिगड़ने की संभावना है।

पटना में 8 डिग्री गिरा पारा, कैमूर का तापमान 35 डिग्री से नीचे पहुंचा

बिहार में शुक्रवार को हुई आंधी और बारिश से गर्मी छूमंतर हो गई। अधिकांश जिलों में दिन के तापमान में बड़ी गिरावट देखी गई। पटना में अधिकतम तापमान सर्वाधिक 8.5 डिग्री सेल्सियस गिर गया। शनिवार को राजधानी में दिन का पारा महज 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, पिछले कुछ दिनों से हीटवेव के चलते भट्टी बने हुए कैमूर का तापमान भी शुक्रवार को गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। बीते 24 घंटे के भीतर राज्य में कहीं भी तापमान 35 से ऊपर नहीं गया।

कई जिलों में तेज आंधी और वज्रपात के साथ भारी बारिश हुई. वज्रपात के कारण अलग-अलग जिलों में 4 लोगों की मौत हो गयी है. औरंगाबाद में 02, गया में 03, सारण में 1 और खगड़िया में 1 और पटना में दो की मौत हुई है. सीतामढ़ी और वैशाली में भारी बारिश और तेज हवा के कारण बिजली ठप हो गई है.

वज्रपात से किसान की मौत: गयाजी के डुमरिया प्रखंड के भदवर थाना क्षेत्र के किशुन चक गांव में शुक्रवार को वज्रपात से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान 32 वर्षीय दिनेश यादव के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार दिनेश यादव शुक्रवार को रोज की तरह घर से भैंस चराने निकले थे. गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर बीजूआ बरवाडीह स्थित हरिईटाड़ इलाके में पहुंचे ही थे कि अचानक मौसम खराब हो गया. तेज गर्जना और चमक के बीच अचानक आकाशीय बिजली उनके ऊपर गिर पड़ी.

वज्रपात को लेकर रहें सावधान

विभाग ने विशेष रूप से चेतावनी दी है कि बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में किसानों और ग्रामीण इलाकों के लोगों को मौसम के लाइव अपडेट पर नजर बनाए रखने और गर्जना शुरू होते ही पक्के मकानों या सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को कहा गया है।

इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

दिनभर रही उमस और पछुआ हवाओं के कारण लोग परेशान रहे, लेकिन अब प्री-मानसून गतिविधियों के सक्रिय होने और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण उत्तर बिहार समेत पूरे राज्य को राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!