बेगूसराय में एक म्यूल खाते से 8 माह में 15.25 करोड़ का लेनदेन, अबतक दो धराये
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

बेगूसराय में साइबर अपराध से जुड़े म्यूल खाते के एक बड़े मामले में पुलिस को फिर सफलता हाथ लगी है। असल में जिले में एक म्यूल खाते के खिलाफ पिछले 08 माह में N C R P पर 205 शिकायतें दर्ज की गई हैं। साईबर थाना द्वारा संदिग्ध S.B.I का मूल A/c-445595591771, के सत्यापन बाद NCRP पोर्टल पर 205 कंप्लेंट्स और उस खाता में टोटल फ्रॉड का 15 करोड़, 25 लाख, 35 हजार 307 रूपया पाया गया । इस संबंध में साईबर थाना कांड सं0-34/26 अंकित कर पूर्व में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था,
गिरफ्तारी की जानकारी उसी कांड में शनिवार को धर्मेंद्र कुमार को फुलबड़िया थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। पुलिस हत्थे चढ़ा आरोपी फुलबड़िया थाना के वार्ड नं0-09 निवासी महेंद्र शर्मा का पुत्र है। एसपी मनीष ने बताया कि इस मामले अबतक दो शातिरों को पकड़ा गया है। जांच में पता चला कि इस खाते के माध्यम से आठ माह में 15 करोड़, 25 लाख, 35 हजार 307 रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया।
साइबर अपराधी ऑनलाइन ठगी की रकम को इधर-उधर करने के लिए इस खाता का उपयोग कर रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद साइबर थाना और बैंकिंग एजेंसियां सक्रिय हो गई। पुलिस संबंधित खाताधारक, बैंक कर्मियों और नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच की।फ्रॉड में शामिल लोगों की जानकारी* एसपी ने बताया कि म्यूल खाताधारक सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह फुलबड़िया थाना के फुलबड़िया निवासी सुरेश महतो का पुत्र है। पुलिस के समक्ष अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली।
साथ ही पुलिस को बताया कि फ्रॉड में तीन लोग और शामिल हैं। म्यूल खाता बिक्री की जानकारी एसपी ने बताया कि सुनील कुमार ने म्यूल खाता को साइबर फ्रॉड में उपयोग के लिए तीन लाख 75 हजार रुपये में बेचा था। एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपने बैंक खाते किसी अन्य को उपयोग के लिए नहीं देने की अपील की है।
यह भी पढ़ें
जमुई में थाना से महज 200 मीटर दूर सदर अस्पताल के गेट पर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
पत्रकार लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ,निष्पक्षता बनाए रखें – घनश्याम पाठक
दहेज हत्याकांड के फरार अभियुक्त के घर का हुआ कुर्की
कौड़ियां गोली कांड में घायल के पिता के आवेदन पर 5 पर प्राथमिकी दर्ज
