गंडामण गांव में 23 मृत बच्चों की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
मीड डे मिल के भोजन खाकर 23 बच्चों की हुई थी असायिक मौत
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक प्रखंड के गंडामण गांव में 23 मृत बच्चों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मृतक बच्चों के स्वजन, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, समाजसेवी तथा स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि गंडामन त्रासदी देश की मध्याह्न भोजन योजना के इतिहास का सबसे काला अध्याय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
बता दें कि 16 जुलाई 2013 को नव सृजित प्राथमिक विद्यालय गंडामण में बने जहरीला मध्याह्न भोजन खाने से 23 बच्चों की मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें
मुजफ्फरपुर में युवक ने सोशल मीडिया पर लहराया अत्याधुनिक हथियार, वायरल तस्वीर से मचा हड़कंप…
4 लाख देकर बना सिपाही, 10 दिन तक रेलवे स्टेशन पर करता रहा ड्यूटी, ऐसे खुली फर्जीवाड़े की पोल
10 लाख की लूट में चार शातिर गिरफ्तार, रुपए व जेवर बरामद
मुजफ्फरपुर में निगरानी विभाग ने ₹20,000 रिश्वत लेते पंचायत रोजगार सेवक को किया गिरफ्तार
500 रुपए के विवाद में लाठी से मारकर की हत्या
सीवान जिले में 10 नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का शुभारंभ
