Headlines

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में विभिन्‍न मुद्दों पर हुई चर्चा

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में विभिन्‍न मुद्दों पर हुई चर्चा

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ सिवान शाखा की पूर्व निर्धारित बैठक  रविवार को निराला नगर स्थित महेंद्र प्रसाद शाही शिक्षक सेवा सदन में वरीय उपाध्यक्ष फणींद्र मोहन सिंहा के अध्यक्षता में हुई।

उपस्थित शिक्षक संघ के साथियों के समक्ष नियमित, नियोजित के बकाया DA,HRA, इन्क्रीमेंट के अंतर राशि की भुगतान, संघ की सदस्यता शुल्क के अद्यतन स्थिति, प्रोन्नति से वंचित शिक्षकों की स्थिति, संघ की साज सज्जा, अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव के साथ ही अन्य स्थानीय समस्याओं पर विशेष चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान सचिव रामप्रवेश सिंह ने अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव पर विशेष जोर दिया, राज्य प्रतिनिधि राज किशोर राय ने राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की सदस्यता शुल्क अधिक से अधिक संग्रह करने पर विशेष चर्चा की।
दरौली, गुठनी  प्रखंड के नव निर्वाचित अध्यक्ष, सचिव को जिला प्रवक्ता कुमार राजकपूर टीपू द्वारा मुंह मीठा कर स्वागत किया गया।

कार्यकारी प्रधान सचिव विश्वमोहन कुमार सिंह ने बताया कि आज के समय में संघ की बैठक अहम है। वही धन्यवाद निवेदित वीरेंद्र सिंह ने किया।

मुख्य रूप से शिव सागर सिंह, कमलेश्वर ओझा, मुश्ताक अहमद, रामाकांत चौधरी, जीउत मांझी, नंदकिशोर प्रसाद, अवधेश यादव, जयप्रकाश सिंह, नरेन्द्र पाण्डेय, अशोक कुमार कुंवर, धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, तेज बहादुर सिंह, अरुण सिंह, रामायण सिंह, संजय कुमार सिंह, सहित सभी अंचलों के संघर्ष के साथी उपस्थित रहे और उनके बीच संघ की डायरी और अवकाश तालिका वितरित किया गया।

यह भी पढ़े

नवनियुक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी से मुलाकात कर इंजीनियर जयप्रकाश सिंह ने दी बधाई

पूर्व अग्निवीरों को BSF कांस्टेबल भर्ती में 50% कोटा-गृह मंत्रालय

रघुनाथपुर : समाजसेवी अनिल सिन्हा की मां की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि

रघुनाथपुर : निजी स्कूल के नौवें और कोचिंग के 17वें सालगिरह पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के बंटे पुरस्कार

 कबड्डी के ख्यातिलब्ध खिलाड़ी व पूर्वोत्तर रेलवे के सेवानिवृत्त चीफ टीटीआई सुशील कुमार यादव का निधन

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!