गुजरात में सीएम को छोड़कर सभी मंत्रियों ने क्यों दिया त्यागपत्र?

गुजरात में सीएम को छोड़कर सभी मंत्रियों ने क्यों दिया त्यागपत्र?

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
previous arrow
next arrow

गुजरात में मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं। भूपेंद्र पटेल मुंबई से गांधीनगर पहुंच गए हैं। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पटेल सरकार के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री शाम तक राज्यपाल को नए मंत्रिमंडल की सूची सौंपेंगे। कल सुबह 11:30 बजे राज्यपाल आचार्य देवव्रत महात्मा मंदिर में सभी मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।

गुजरात में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़े नेताओं के बीच बैठकों का दौर शुरू हो गया है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव सुनील बंसल गांधीनगर पहुंच गए हैं। गांधीनगर में प्रदेश महासचिव रत्नाकर और राष्ट्रीय संगठन महासचिव के बीच बैठक हुई। नए मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मुंबई से गांधीनगर लौट आए हैं। इसके अलावा ज्यादातर विधायक भी विधायक निवास पहुंच गए हैं।

 रात CM के घर पर जरूरी मीटिंग

नए मंत्रियों को 17 अक्टूबर, 2025 को महात्मा मंदिर में शपथ दिलाई जानी है। हालांकि, उससे पहले आज रात राज्य BJP और मुख्यमंत्री ने एक जरूरी मीटिंग बुलाई है। यह मीटिंग मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के गांधीनगर स्थित घर पर होनी है। मौजूदा सरकार के सभी मंत्रियों को इस मीटिंग में शामिल होने के लिए कहा गया है। साथ ही, मीटिंग ऑर्गनाइजेशन के पदाधिकारियों को भी मौजूद रहना है। जो डिटेल्स मिल रही हैं, उनके मुताबिक, नई बॉडी में जिन MLA को जगह दी जाएगी, उनमें से ज़्यादातर BJP से होंगे, जबकि कांग्रेस से BJP में शामिल हुए दो से तीन MLA को मंत्री बनाया जा सकता है।

नए मंत्री लेंगे शपथ

नए मंत्रियों को कल सुबह 11.30 बजे गांधीनगर के महात्मा मंदिर में राज्यपाल शपथ दिलाएंगे। आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 और नगर निगमों समेत लोकल सेल्फ-गवर्नमेंट चुनावों और राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात को ध्यान में रखते हुए, इलाके और जाति के आधार पर समीकरण बनाकर नए मंत्रियों को चुना जा सकता है। ताकि राज्य में मौजूद विपक्ष को काफी हद तक खत्म किया जा सके।

17 अक्टूबर को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में शपथ ग्रहण समारोह

गुजरात में पिछले कुछ दिनों से कैबिनेट विस्तार पर चल रही चर्चाओं पर अब पूरी तरह से रोक लग गई है। यह तय हुआ है कि भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली BJP सरकार के कैबिनेट विस्तार का कार्यक्रम शुक्रवार, 17 अक्टूबर को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में होगा। यह कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे होगा। जिसमें राज्यपाल आचार्य देवव्रत राज्य कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के 16 सदस्यीय मंत्रिमंडल में चार कैबिनेट और पांच राज्य मंत्रियों की विदाई तय मानी जा रही है। जबकि मंत्री ऋषीकेश पटेल, कुंवरजी बावलिया, मुलुभाई बेरा, हर्ष संघवी सुरक्षित जोन में माने जा रहे हैं।

संगठन में पूर्व महासचिव प्रदीप सिंह वाघेला की वापसी तय मानी जा रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद पर जगदीश विश्वकर्मा के निर्विरोध निर्वाचन के बाद अब सबकी नजर उनके प्रदेश संगठन पर है। लेकिन इससे पहले भाजपा आलाकमान राज्य मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

2027 से पहले युवा चेहरों पर दांव लगाने की तैयारी

राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार और संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए युवा चेहरों पर दांव लगाने को तैयार नजर आ रही है। शुक्रवार को भूपेंद्र पटेल के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हो सकता है। प्रदीप सिंह वाघेला, शंभूप्रसाद टूंडिया, रजनी भाई पटेल, यग्नेश दवे आदि चेहरों को अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।

मंत्रिमंडल के संभावित नए चेहरे

गुजरात सरकार के मंत्रिमंडल में जिन चेहरों को शामिल किये जाने की संभावना है, उनमें अहमदाबाद से विधायक अमित ठाकर, दर्शना वाघेला, पोरबंदर से अर्जुन मोढवाडिया, गांधीनगर से अल्पेश ठाकोर, राजकोट से जयेश रादडिया, उदय कानगड, सूरत से संगीता पाटिल, वडोदरा से बालकृष्ण शुक्ल, जामनगर से रीवाबा जाडेजा, अमरेली से कौशिक वेकरिया के अलावा सीजे चावड़ा, हीरा सोलंकी व पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के नाम चर्चा में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!