बलूचों ने दुनिया भर में क्यों किया पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन?

बलूचों ने दुनिया भर में क्यों किया पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बलूच नेशनल मूवमेंट (बीएनएम) के समर्थकों ने जर्मनी, नीदरलैंड्स और दक्षिण कोरिया समेत विश्व भर में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किए हैं। शनिवार को उन्होंने विश्व भर में 27 मार्च को ‘काला दिवस’ घोषित किया है।

27 मार्च, 1948 को पाक सेना ने बलपूर्वक बलूचिस्तान के पूर्वी हिस्से पर किया था कब्जा

उल्लेखनीय है कि 27 मार्च, 1948 को पाकिस्तानी सेना ने बलपूर्वक बलूचिस्तान के पूर्वी हिस्से पर कब्जा कर लिया था। तब से बलूच देश अपनी आजादी के लिए संघर्षरत है।

बीएनएम ने जर्मनी में 27 मार्च को काला दिवस घोषित करने के लिए किया विरोध-प्रदर्शन

जर्मनी के हैनोवर स्थित बीएनएम ने 27 मार्च को काला दिवस घोषित करने के लिए बड़ी तादाद में बलूच पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।

बलूच अपनी आजादी के लिए कर रहे संघर्ष

इस दौरान एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि इस प्रदर्शन का मकसद लोगों को इस बात के प्रति जागरूक करना है कि पाकिस्तान ने किस तरह से 27 मार्च, 1948 को अवैध तरीके से बलूचिस्तान पर कब्जा कर लिया था। तभी से हम अपनी आजादी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह प्रदर्शन भी उसी संघर्ष का हिस्सा है। हम आगे भी ऐसे प्रदर्शन जारी रखेंगे।

बलूच प्रदर्शनकारियों ने एम‌र्स्टडम में भी किया विरोध-प्रदर्शन

इसीतरह बलूच प्रदर्शनकारियों ने एम‌र्स्टडम में भी विरोध-प्रदर्शन किया। इसके अलावा, फ्री बलूचिस्तान मूवमेंट संगठन के लोगों ने भी ट्विटर पर पाकिस्तान के खिलाफ अभियान चलाया। ‘हैशटैग पाकिस्तान क्विट बलूचिस्तान’ के साथ बलूचिस्तान से ईरान और पाकिस्तान की सेनाएं वापस लेने की मांग की है।

इसे भी पढ़े..

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!