हर पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से बूथों पर 24 घंटे बिताएंगे कार्यकर्ता : नायब सैनी 

हर पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से बूथों पर 24 घंटे बिताएंगे कार्यकर्ता : नायब सैनी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, कुरूक्षेत्र (हरियाणा):

गांव चलो अभियान के तहत पीपली मंडल की कार्यशाला में मौजूद रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष।
मोदी सरकार की योजनाओं और मनोहर संकल्प के साथ हो रहा प्रदेश का विकास : नायब सैनी।
प्रदेश के सभी 311 मंडलों में हुई गांव चलो अभियान कार्यशाला।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा है कि भाजपा के हरेक कार्यकर्ता का मकसद जनता की सेवा करना और संगठन को लगातार मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ष्गांव चलो अभियानष् के तहत हर पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से बूथों पर 24 घंटे बिताएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सैनी बुधवार को गांव चलो अभियान के तहत अनाज मंडी में पीपली मंडल कार्यशाला में बोल रहे थे। श्री सैनी ने कार्यकर्ताओं से मोदी-मनोहर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश के सभी 19813 बूथों पर भाजपा का कार्यकर्ता 9 फरवरी सुबह नौ बजे से अगले दिन सुबह नौ बजे तक प्रवास रहेगा। प्रदेश भर में इसी को लेकर आज सभी 311 मंडलों में कार्यशालाएं हुई, जिसमें प्रवास पर 24 घंटे रहने वाले कार्यकर्ताओं को यह बताया गया है कि किस तरह वे घर-घर संपर्क करके लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। श्री सैनी ने कहा कि प्रवास कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता समाज में प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचेंगे। सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बूथों पर जाकर लोगों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताएंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी और मनोहर सरकार ने गरीब कल्याण, युवा उत्थान, महिला सशक्तिकरण, किसानों के विकास और उत्थान के लिए काम किया है। मोदी सरकार ने देश की सुरक्षा एवं सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का जो कार्य इन 10 सालों में किया है उसके बारे में लोगों को प्रवास के दौरान बताया जाएगा।
नायब सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ईमानदारी की मिसाल अब गांव-गांव में दी जा रही है। गरीब घरों के युवा बिना पर्ची और खर्ची के सरकारी नौकरी लग रहे हैं। हर घर नल से जल पहुंच रहा है। गांवों में 24 घंटे बिजली आ रही है। मोदी सरकार ने गरीब महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस सिलेंडर देकर धूआं से मुक्ति दिलाई है। मनोहर सरकार ने गरीब छात्राओं की निशुल्क पढ़ाई की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि प्रवासी कार्यकर्ता इन सब मुद्दों पर लोगों से संवाद करेंगे और उनका मन भी टटोलेंगे।

नायब सैनी ने कहा कि प्रवास के दौरान भाजपा कार्यकर्ता गांव के प्रमुखों, गांव की वरिष्ठों और विभिन्न समाजों के प्रमुखों के साथ बैठकर लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीताने की अपील भी करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रवास कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता लाभार्थियों और न्यू मतदाताओं से मिलकर उनकी मन की बात जानेंगे और पार्टी से जोड़ने का काम भी करेंगे। श्री सैनी ने कहा कि पार्टी ने मत प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। हर बूथों पर 51 प्रतिशत से अधिक वोट पाना हमारा लक्ष्य है और हम इस और अग्रसर भी हैं। लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी वर्ग के लोगों में उत्साह है। इस मौके पर प्रदेश संयोजक डॉ. पवन सैनी,कुरुक्षेत्र जिला अध्यक्ष रवि बतान, मंडल प्रभारी विशाल सिंगला, गांव चलो अभियान के जिला संयोजक धर्मवीर डागर और मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा समेत वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस की यात्रा खत्म, लेकिन कांग्रेस की फूट खत्म नहीं : नायब सैनी।
भारतीय जनता पार्टी के महत्वाकांक्षी ‘‘गांव चलो अभियान’’ की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कुरूक्षेत्र जिला के पीपली मंडल से की। यहां पत्रकारों से बातचीत में नायब सिंह सैनी ने कहा कि गांव चलो अभियान का मुख्य लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हरियाणा के प्रत्येक गांव के प्रत्येक बूथ से जितवाकर प्रधानमंत्री बनवाना है। कांग्रेस की यात्रा पर पूछे गए सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की यात्रा खत्म हो गई, लेकिन कांग्रेस में फूट कम नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के अनेक को दावेदार है। नायब सैनी ने कहा कि अन्य दलों को छोड़कर भाजपा में आने वाले सभी नेताओं का स्वागत है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही बंपर ज्वाइनिंग भाजपा में होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्र सर्वोपरि की भावना पर चलने वाली पार्टी है। राष्ट्र की सेवा करने की भावना से जो भी भाजपा में आएगा उन सभी का स्वागत है और उनके मान-सम्मान में कोई नहीं रहने दी जाएगी।

यह भी पढ़े

क्या सही मायने में विश्व पुस्तक मेला, विश्व स्तर का होगा?

जयराम कन्या महाविद्यालय में कैरियर भविष्य के लिए व्याख्यान का आयोजन 

केयू प्रो. रोहताश सिंह महात्मा गांधी एआईएस कोचिंग संस्थान के निदेशक नियुक्त

आदेश अस्पताल में नि:शुल्क आई.पी.डी. कैंप 8 से 24 फरवरी तक

Leave a Reply

error: Content is protected !!