सिधवलिया की खबरें : अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार)::

गोपालगंज जिला के महम्मदपुर उत्पाद थाने की टीम ने गुप्त सूचना पाकर बैकुंठपुर के उसरी गांव में छापेमारी कर 2.520 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया l उत्पाद थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली और टीम ने उसरी गांव के छठू राय के घर छापेमारी की जिसमें 2.520 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कर मुख्य आरोपी छठू राय को गिरफ्तार किया l टीम ने उक्त आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी कर न्यायालय में भेज दिया l l
बंदर ने काटकर किया घायल
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार)::
गोपालगंज जिला के सिधवलिया एवं महम्मदपुर थाने क्षेत्र के सकला गांव में रविवार को पागल बंदर ने सारण जिले के पानापुर थाने के पानापुर निवासी एवं मजदूर मनोज कुमार को काटकर घायल कर दिया l जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया में किया गया।
मारपीट में दो व्यक्ति घायल
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार)::
गोपालगंज जिला के महम्मदपुर थाने क्षेत्र के कबीरपुर गांव के रोहित कुमार,सिधवलिया थाने क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव के शिवकुमार सहनी तथा सिधवलिया थाने क्षेत्र के बुचेया कलीटोला गांव के कृष्णा कुमार आपसी विवाद में हुए मारपीट में घायल हो गए l उक्त चारों घायल लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया में चल रहा है l
यह भी पढ़े
दुकान में चोरी करते दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस के हवाले किया
समाजसेवी नीलम सिंह महिला उन्नति संस्था (भारत) की प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत
अभाविप ने चलाया पर्यावरण जागरूकता अभियान
कालजार के पुराने और संदिग्ध रोगियों की पहचान के लिए एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को दी गयी ट्रेनिंग
