Headlines

गयाजी मे 50 हजार का इनामी बदमाश अरेस्ट:एक साल से था फरार; ग्रीन फील्ड फोरलेन डकैती कांड का था मुख्य आरोपी

गयाजी मे 50 हजार का इनामी बदमाश अरेस्ट:एक साल से था फरार; ग्रीन फील्ड फोरलेन डकैती कांड का था मुख्य आरोपी

श्रीनारद मीडिया,  स्‍टेट डेस्‍क:

गयाजी जिला पुलिस की विशेष टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए जिले के टॉप-10 कुख्यात बदमाशों की सूची में शुमार और 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लंबे समय से इस शातिर अपराधी की तलाश कर रही थी। इस बात की जानकारी एसडीपीओ सुनील कुमार पांडे ने दी।डीएसपी सुनील कुमार पाण्डेय ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसएसपी के कड़े निर्देश और नगर पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में बदमाशों के खिलाफ एक विशेष रणनीति तैयार की गई थी। इसी कड़ी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एसडीपीओ) वजीरगंज के नेतृत्व में एक हाई-लेवल स्पेशल टीम का गठन किया गया था। इस विशेष टीम में मुफस्सिल थाना पुलिस के बहादुर जवानों के साथ-साथ तकनीकी शाखा के एक्सपर्ट्स को भी शामिल किया गया था, जो लगातार आरोपी की टोह में जुटे थे।

डीएसपी सुनील कुमार पाण्डेय ने बताया कि पुलिस टीम मुखबिरों और आधुनिक तकनीकी माध्यमों के जरिए लगातार अमित कुमार की हर गतिविधि और उसके संभावित ठिकानों पर पैनी नजर रख रही थी। इसी बीच पुलिस की तकनीकी शाखा को पुख्ता गुप्त सूचना मिली कि 50 हजार का इनामी अमित कुमार किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने या छिपने के इरादे से मानपुर के बंधुआ गुमटी के पास मंडरा रहा है।

​सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने देरी किए बगैर जाल बिछाया और इलाके की सख्त घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस बल को अचानक अपने सामने देखकर शातिर अमित कुमार ने भागने की पुरजोर कोशिश की और गलियों की तरफ दौड़ पड़ा, लेकिन पहले से ही मुस्तैद सशस्त्र बल के जवानों ने फुर्ती दिखाते हुए उसे चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया।

​होमगार्ड अभ्यर्थियों से पिस्टल की नोंक पर की थी डकैती

​एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुफस्सिल थाना कांड संख्या 502/25 का मुख्य और वांछित आरोपी था। घटना का जिक्र करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 28 मई 2025 को ग्रीन फील्ड फोरलेन बाईपास के पास एक बेहद खौफनाक डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था। वहां इस गैंग ने होमगार्ड बहाली परीक्षा की प्रक्रिया में शामिल होने जा रहे सीधे-साधे युवकों को अपना निशाना बनाया था।

​अपराधियों ने पिस्टल के बल पर युवकों को जबरन रास्ते में रोका और जान से मारने की धमकी देकर उनके महंगे मोबाइल फोन, सोने का लॉकेट, मोटरसाइकिल और जेब में रखे सारे कैश लूट लिए थे।पुलिस ने मामले की गहनता से वैज्ञानिक जांच की, तो इस पूरी वारदात में अमित कुमार की मुख्य संलिप्तता उजागर हुई। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था।

​आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी पुलिस

​पुलिस के हत्थे चढ़े इस कुख्यात आरोपी की पहचान रामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गेवाल बिगहा समीर तकिया निवासी छोटु राम के बेटे अमित कुमार के रूप में की गई है। गया पुलिस अब उसके अन्य आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है कि उसने इसके अलावा किन-किन थानों के क्षेत्रों में लूट, डकैती या रंगदारी जैसी वारदातों को अंजाम दिया है।एसडीपीओ ने बताया कि इस कांड में शामिल कुछेक अपराधी पूर्व में पकड़े जा चुके हैं। अमित के अन्य साथियों को भी चिन्हित कर लिया गया है और फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे गैंग को जेल भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें

बिहार के सहरसा में सिगरेट पीने के विवाद में अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या, मची सनसनी

किशनगंज पुलिस ने 7 करोड़ का ब्राउन शुगर किया जब्त:विशेष अभियान में 59 अपराधी गिरफ्तार, 5 लाख का जुर्माना वसूला

ग्रीष्मावकाश के बाद बच्चों की किलकारियों से गूंजा विद्यालय, आत्मीय भाव से बच्चों का किया गया स्वागत 

शिक्षक हीरालाल सिंह की 18 वी पुण्यतिथि मनाई गई

मांझी में 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी ड्रॉप पिलाई गई

Leave a Reply

error: Content is protected !!