शिक्षक हीरालाल सिंह की 18 वी पुण्यतिथि मनाई गई
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार)

सीवान जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के विंदवल पंचायत के पिपरा गांव निवासी शिक्षक स्व. हीरालाल सिंह की 18वीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई।
आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी जिला महामंत्री पूर्वी सह संयोजक प्रमोद कुमार तिवारी व सुनील चौरसिया समेत अन्य लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।
वक्ताओं ने कहा कि समाज को दिशा देने वाले कभी मरते नहीं हैं। जब भी क्षेत्र में समाज कल्याण एवं लोगों की समस्याओं से जुड़े मुद्दे उठते हैं तो लोग उनके नाम को गर्व से आज भी याद करते हैं।
लोगों ने कहा कि प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद भी वे शिक्षा व सामाजिक कार्यों से हमेशा जुड़े रहे।
आज के युवाओं को उनकी सादगी भरी जीवन से सीख लेनी चाहिए।
तथा उनके आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। वहीं उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस मौके पर बिंदवल पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेंद्र सिंह , बिंदवल पैक्स अध्यक्ष उमा शंकर पांडेय,श्रीभगवान सिंह, हृद्या सिंह, विनय गिरी, सुनिल चौरसिया, डॉक्टर अभिनास, उमेश तिवारी, अजय चौरसिया अनिल सिंह, राज कुमार चौरसिया पुष्पांजलि अर्पित किए।
