मांझी में 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी ड्रॉप पिलाई गई
श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

सारण जिला के मांझी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी तीन दिवसीय प्लस पोलियो अभियान के अंतर्गत 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी ड्रॉप पिलाई गई। मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित प्रखंड अंतर्गत सभी उप स्वास्थ्य केंद्र में बड़े पैमाने पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को दवा पिलाने का कार्य जारी है.
इस सम्बंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रोहित कुमार ने बताया कि यह अभियान 30 जून तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रखंड के सभी उप स्वास्थ्य केंद्र पर सेंटर बनाया गया है। जिन पर सुबह 8 बजे से सायं 4 तक पल्स पोलियो रोधी दवा पिलाई जा रही है.
30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर 5 साल तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाएंगी।उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाने की अपील की। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मचारी विवेक ब्याहुत, मुन्ना सिंह,मिथलेश कुमार,स्वास्थ्य प्रबन्धक राम मूर्ति सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी-सह-सम्मान समारोह सम्पन्न
साभ्यत्कि विकास का माडल है चिरांद : डा. प्रमोद चंद्रवंशी
मुख्यमंत्री सम्राट का बंगला अब निशांत कुमार के नाम, राबड़ी देवी की भी नए घर में हुई एंट्री
मोतिहारी आदापुर हत्याकांड: 7 दोषियों को आखिरी सांस तक जेल, कोर्ट ने लगाया 33-33 हजार का जुर्माना
मशरक में पेंशन लेकर लौट रहे सेवानिवृत्त सैनिक से ₹21,800 की झपटमारी
सेवानिवृत्ति पर भावुक विदाई, प्रधानाचार्य अशोक सिंह के योगदान को किया गया याद
डीएम के यहां दर्ज शिकायतों की जांच को सिविल सर्जन ने किया सीएचसी का निरीक्षण,लगाई फटकार
दरौली पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में नौ अभियुक्त गिरफ्तार
गरखा प्रखंड के फुरसतपुर गांव में प्राण प्रतिष्ठा एवं 24 घंटे का अखण्ड अष्टजाम शुरू
सीवान पुलिस ने कचहरी दुर्गा मंदिर में हुए चोरी की घटना का चार घंटे में किया उदभेदन
