Headlines

पुलिस के सामने हुआ सारा खूनी खेल..’ बिहार में फायरिंग से मौत, घायल ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

पुलिस के सामने हुआ सारा खूनी खेल..’ बिहार में फायरिंग से मौत, घायल ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

बिहार के बेगूसराय मेंताबड़तोड़ फायरिंग की खबर सामने आई है. जिले के बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा लक्ष्मण टोला इलाके में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए जमकर गोलीबारी की. इस गोलीबारी में दो सगे भाइयों को गोली मार दी गई, जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है.जमीनी विवाद में मारपीट: मृतक की पहचान अजीत राय के रूप में हुई है, जबकि घायल उसका भाई दीपक कुमार राय बताया जा रहा है. परिजनों के अनुसार गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही थी. इसी दौरान अजीत विवाद को शांत कराने और समझाने के लिए मौके पर पहुंचा था.

 

आरोप है कि इसी बीच नाराज लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें अजीत राय और उसके भाई दीपक कुमार राय गोली लगने से घायल हो गए,पुलिस प्रशासन के खिलाफ हंगामा: गोलीबारी के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. दोनों घायल भाईयों को इलाज के लिए बछवारा पीएचसी ले जाया गया, जहां अजीत राय की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं घायल दीपक कुमार राय का इलाज जारी है.

अजीत राय की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया.गिरफ्तारी के लिए छापेमारी: घटना के बाद पूरे गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है. मामले की सूचना मिलते ही बछवारा थाना पुलिस और तेघड़ा डीएसपी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू की. पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.फिलहाल जमीनी विवाद में हुई इस गोलीबारी और हत्या की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.पुलिस पर गंभीर आरोप: पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. हालांकि इस पूरी वारदात में घायल दीपक राय ने पुलिस पर ही सबसे चौंकाने वाला और गंभीर आरोप लगाया है. दीपक का कहना है कि जब यह खूनी खेल चल रहा था, तब पुलिस मौके पर मौजूद थी.

 

घायल का आरोप: घायल दीपक ने कहा कि पुलिसकर्मियों के सामने ही 15 राउंड गोलियां चलीं, लेकिन पुलिस ने आम नागरिकों की सुरक्षा करने के बजाय मौके से भागना बेहतर समझा. प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं मिली.सामने गोलियां चलती रही और पुलिस भाग खड़ी हुई.पुलिस के सामने ही सारा खूनी खेल चलता रहा लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया. पुलिसवालों के सामने ही 15 राउंड गोलीबारी हुई और मदद के बदले पुलिस ही मौके से फरार हो गई.”- दीपक राय, घायल युवक​पुलिस प्रशासन का पक्ष:​दूसरी तरफ, मामले को लेकर डीएसपी निखिल ने बताया कि मृतक और घायल के चाचा का आरोपियों के साथ पुराना विवाद था.

 

आज उसी सिलसिले में दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी हुई थी. जब युवकों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गोली मार दी, जिससे एक की मौत हो गई.”पीड़ित परिवार और आरोपियों का पुराना विवाद था. आज दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी हुई थी. जब युवकों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गोली मार दी, जिससे एक की मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने मामले में नजर बनाए रखी है. जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.”- निखिल, डीएसपी

 

यह भी पढ़े

मुशहरी में लूट-गोलीकांड का 5 घंटे में खुलासा:2 अपराधी गिरफ्तार, लूट के मोबाइल और बाइक बरामद

ममता को सबसे बड़ा झटका… बागियों की लिस्ट में ‘काबा-मदीना सॉन्ग’ वाली सयानी घोष भी

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य जाँच शिविर

साइबर थाना, सिवान की बड़ी सफलताः मई माह में 2.30 लाख से अधिक राशि पीड़ितों को कराई गई रिफंड

मुफ्फसिल थानान्तर्गत विशेष छापामारी के क्रम में 62.15 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!