16 फरवरी 📜 दिल्ली पुलिस स्थापना दिवस पर विशेष
श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क:

16 फरवरी 1948 को पंजाब पुलिस से अलग होने के बाद दिल्ली पुलिस की स्थापना की गई थी. इसके बाद से प्रत्येक 16 फरवरी को दिल्ली पुलिस अपना स्थापना दिवस मनाती है. इस बार 16 फरवरी 2026 को दिल्ली पुलिस अपना 79वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है.
16 फरवरी को दिल्ली पुलिस का 79वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. 2022 से 75वें स्थापना दिवस के मौके पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर नया लोगो देखने को मिला.
पुलिस द्वारा बनाया गया नया लोगो लाल और नीले रंग का है. इसके बीच में इंडिया गेट बना हुआ है. इसके ऊपरी हिस्से में जहां दिल्ली पुलिस लिखा हुआ है तो वहीं नीचे की तरफ “फोर द नेशनल कैपिटल” लिखा हुआ है. इसमें दिल्ली पुलिस का स्लोगन “शांति सेवा न्याय” भी लिखा गया है.
1954 में भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने दिल्ली पुलिस को लाल और नीले रंग का प्रतीक चिन्ह भेंट किया था. इसलिए इस सम्मान को ध्यान में रखते हुए सभी पुलिसकर्मी प्रतीक चिन्ह को अपने बैच के साथ लगाते हैं.
यह भी पढ़े
16 फरवरी 📜 दादासाहेब फाल्के (धुंडिराज गोविन्द फाल्के) की पुण्यतिथि पर विशेष
मंत्री अशोक चौधरी को सहायक प्राध्यापक के पद पर नियुक्ति मिल गई है,कैसे?
पटना में दिनदहाड़े दो युवकों को अपराधियों ने मारी गोली, दोनों घायल; लोगों में आक्रोश
प्रत्येक अंचल में कम से कम चार जमीन माफिया की पहचान करके उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी-विजय सिन्हा
