Headlines

पटना में दिनदहाड़े दो युवकों को अपराधियों ने मारी गोली, दोनों घायल; लोगों में आक्रोश

पटना में दिनदहाड़े दो युवकों को अपराधियों ने मारी गोली, दोनों घायल; लोगों में आक्रोश

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

महाशिवरात्रि के दिन रविवार को राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलीबारी कर दहशत फैला दी। घटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी चौक के पास की है, जहां चाय पीने आए दो युवकों को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाते हुए गोली मार दी। गोली लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद घायल युवकों के परिजनों में आक्रोश है।

 

उनका कहना है कि महाशिवरात्रि के दिन पुलिस टीम हर जगह तैनात दिख रही है। लेकिन, अपराधियों में उनका खौफ खत्म हो गया। वह आराम से गोलीबारी कर निकल और पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाई। इधर, गोलीबारी की सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाना पुलिस के साथ सदर एसडीपीओ-2 मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान सुनिश्चित की जा सके। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश समेत अन्य पहलुओं पर भी पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

 

स्कॉर्पियो से आए थे दो युवक रामकृष्ण नगर थाना प्रभारी ने बताया कि घायल युवकों की पहचान बिट्टू कुमार और पिंटू कुमार के रूप में हुई है। दोनों आपस में दोस्त हैं। सदर एसडीपीओ 2 रंजन कुमार ने बताया कि दोनों युवक रविवार को स्कॉर्पियो से शेखपुरा से रामकृष्ण नगर पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ अपराधी वहां आए और दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

 

गोली लगने से दोनों घायल हो गए। एसडीपीओ बोले- गोली चलाने वालों की पहचान कर ली गई है सदर एसडीपीओ 2 रंजन कुमार ने बताया कि गोली चलाने वाले आरोपियों की पहचान अरमान और दारुल के रूप में की गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढ़े

हाजीपुर में दवा व्यवसायी से लूट मामले में शातिर अपराधी गिरफ्तार, 1.14 लाख और जेवरात बरामद

बिहार में खुले में मांस बेचने पर लगी रोक

एमडीए अभियान में कम्युनिटी रेडियो बना ज़मीनी ताक़त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 फरवरी को दो दिवसीय इजरायल दौरे पर जाएंगे

जगद्‌गुरु शंकराचार्य जी ने आरम्भ किया धर्म परीक्षा क्विज

सरला माहेश्वरी का नहीं रहना

महाशिवरात्रि का लालित्य

Leave a Reply

error: Content is protected !!