19 फरवरी 📜 गोपाल कृष्ण गोखले की पुण्यतिथि पर विशेष
श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क:

जन्म : 09 मई 1866
मृत्यु : 19 फरवरी 1915
गोपाल कृष्ण गोखले भारत के एक स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक थे। उनका जन्म महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में 9 मई 1866 को हुआ था। वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ ही एक मंझे हुए राजनीतिज्ञ भी थे।
महादेव गोविन्द रानडे के शिष्य गोपाल कृष्ण गोखले को वित्तीय मामलों की अद्वितीय समझ और उस पर अधिकारपूर्वक बहस करने की क्षमता से उन्हें भारत का ‘ग्लेडस्टोन’ कहा जाता है। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में सबसे प्रसिद्ध नरमपंथी थे। चरित्र निर्माण की आवश्यकता से पूर्णतः सहमत होकर उन्होंने 1905 में सर्वेन्ट्स ऑफ इंडिया सोसायटी की स्थापना की ताकि नौजवानों को सार्वजनिक जीवन के लिए प्रशिक्षित किया जा सके। उनका मानना था कि वैज्ञानिक और तकनीकी शिक्षा भारत की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। स्व-सरकार व्यक्ति की औसत चारित्रिक दृढ़ता और व्यक्तियों की क्षमता पर निर्भर करती है।
महात्मा गांधी ने राजनीति के बारे में उनसे बहुत कुछ सीखा और इसीलिए वह राष्ट्रपिता के राजनीतिक गुरु कहलाए।
यह भी पढ़े
मुगलों के खिलाफ युद्ध का बिगुल बजाने वाले महान योद्धा थे ‘छत्रपति शिवाजी महाराज
अब पति भी निभाएंगे जिम्मेदारी, सास-बहू मिलकर लेंगी समझदारी का फैसला
अब पति भी निभाएंगे जिम्मेदारी, सास-बहू मिलकर लेंगी समझदारी का फैसला
निक्षय मित्र योजना : डाॅ अंजू सिंह ने छपरा 55 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण
अमेरिका में 90 फुट की हनुमान मूर्ति देख भड़का एक्टिविस्ट,क्यों?
22 राज्यों और क्रेंद्र शासित प्रदेशों में अप्रैल से विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू होने की संभावना है
