अस्पताल में 50 साल की महिला मरीज से दुष्कर्म, वार्ड बॉय ने एक हजार रुपए देकर भेज दिया घर; केस दर्ज

अस्पताल में 50 साल की महिला मरीज से दुष्कर्म, वार्ड बॉय ने एक हजार रुपए देकर भेज दिया

घर; केस दर्ज

श्रीनारद मीडिया,सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

मध्य प्रदेश के एक सरकारी अस्पताल में महिला मरीज के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप अस्पताल के ही वार्ड बॉय पर लगा है। मामला इंदौर जिले का है। इस मामले में 32 साल के वार्ड बॉय के खिलाफ सोमवार की रात केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बताया है कि घटना 28 जुलाई की है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला की उम्र 50 साल है और वो नजदीक के धार जिले की रहने वाली हैं।

यहां पुलिस ने जानकारी दी है कि महिला पड़ोसी जिले में स्थित एक सरकारी अस्पताल में डायलिसिस के लिए आई हुई थीं। इसी दौरान अस्पताल का वार्ड बॉय उन्हें अस्पताल के ही एक खाली पड़े कमरे में ले गया और उसने उनके साथ यह घिनौनी हरकत थी। जब महिला ने विरोध किया तब वार्ड बॉय पकड़े जाने को लेकर काफी डर गया। उसे इस बात का डर हो गया कि महिला थाने में जाकर उसकी शिकायत ना दर्ज करा दें। इसी वजह से उसने महिला को अस्पताल के एक प्राइवेट वार्ड में एडमिट करा दिया। जहां महिला 2 दिनों तक एडमिट रहीं। अधिकारियों के मुताबिक इसके बाद आरोपी वार्ड बॉय ने महिला को 1,000 रुपए दिये और उन्हें घर वापस भेज दिया।

2 दिन के बाद महिला ने अपने साथ ही हुई ज्यादती की जानकारी पुलिस को दी और साथ ही साथ यह मामला मीडिया तक भी पहुंच गया। वार्ड बॉय पर आरोप लगा रही इस महिला का एक वीडियो भी सामने आया है। इस मामले के उजागर होने के बाद पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 375 (दुष्कर्म)के तहत केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि केस दर्ज होने के बाद से आरोपी वार्ड बॉय फरार है। पुलिस का कहना है कि लापता आरोपी वार्ड बॉय की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़े

 सब-इंस्पेक्टर ने रेड मारने के बहाने महिला ट्रेनी SI को बाहर ले जाकर रेप करने का किया कोशिश

प्रेमजाल में फंसा युवती की आपतिजनक स्थिति का वीडियो बना चार युवक करने लगे ब्‍लैकमेल

मानवता शर्मसार, नाबालिग लड़की से 2 घंटे में दो बार गैंगरेप

डॉन बॉस्को स्कूल में भारत सरकार के शैक्षिक उपक्रम ‘अटल साइंस लैब ‘ का जज ने किया उद्घाटन

सृष्टि के मैट्रिक में बेहतरीन प्रदर्शन से गांव में जश्न का माहौल, बधाइयों का तांता

Leave a Reply

error: Content is protected !!