Headlines

हरसिद्धि में पुलिस ने मनसफ अली हत्याकांड का खुलासा

हरसिद्धि में पुलिस ने मनसफ अली हत्याकांड का खुलासा

शूटर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार,भारी मात्रा में हथियार बरामद

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में मनसफ़ अली हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर इस मामले के अज्ञात शूटर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने एक प्रेस वार्ता में दी।

 

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार, बाइक और शूटर द्वारा पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं। वरीय पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में डीआईयू के सहयोग से इस हत्याकांड का उद्भेदन किया गया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के उज्जैन लोहियार निवासी अभिनंदन कुमार , तुरकौलिया थाना क्षेत्र के परशुरामपुर चौक निवासी हीरो एजेंसी के मालिक आफताब आलम और शमशाद अंसारी के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, एक बाइक और घटना के समय पहना गया एक शर्ट भी बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।

 

इस छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रवि कुमार, अंचल निरीक्षक पूर्ण काम सामर्थ, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार सिन्हा, पीएसआई बृजेश कुमार, पीएसआई विनीत कुमार, चिरंजीव कुमार सिपाही, पीएसआई सीमा कुमारी, अविनाश कुमार और संतोष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

यह भी पढ़े

पानापुर पुलिस ने देशी राईफल के साथ 01 अभियुक्त को किया  गिरफ्तार 

किशनगंज में प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध से रेल पुलिस ने 40 लाख की ब्राउन शुगर पकड़ी

भगवानबाजार पुलिस ने 12 ग्राम स्मैक के  साथ एक  अभियुक्त को किया  गिरफ्तार 

महाराजगंज पुलिस ने अवैध हथियार बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

रघुनाथपुर निवासी मनोज कुमार रजक का IAS में हुआ पदोन्नति

रघुनाथपुर में स्‍कूली छात्राओं ने महापर्व छठ मनाया 

रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मसरख ने 9 व्‍यक्तियों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!