मोतिहारी में 20 हजार का इनामी अपराधी पप्पू खान गिरफ्तार

मोतिहारी में 20 हजार का इनामी अपराधी पप्पू खान गिरफ्तार

23 मामलों में वांछित था पप्पू खान, STF की मदद से पटना से पकड़ा

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 20 हजार रुपये के इनामी और 23 आपराधिक मामलों में वांछित अपराधी न्याज अहमद उर्फ पप्पू खान को एसटीएफ की मदद से पटना से गिरफ्तार किया गया है।पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी और उसके संभावित ठिकानों पर नजर रखी जा रही थी। कई गंभीर मामलों में दर्ज है नाम गिरफ्तार पप्पू खान केसरिया थाना क्षेत्र के बैरिया गांव का निवासी है।

 

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के अनुसार, आरोपी के खिलाफ केसरिया समेत जिले के विभिन्न थानों में 23 से अधिक मामले दर्ज हैं।इन मामलों में जालसाजी, हत्या के प्रयास, रंगदारी, पुलिस पर हमला, एससी-एसटी एक्ट, आर्म्स एक्ट और गिरफ्तारी का विरोध जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं।

 

पुलिस उसे विशेष रूप से एक फर्जी चोट से जुड़े मामले में तलाश रही थी। गुप्त सूचना पर एसटीएफ ने बिछाया जाल जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर मोतिहारी एसटीएफ और केसरिया थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की।पुलिस को सूचना मिली थी कि पप्पू खान पटना में एक राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचने वाला है। इसी इनपुट के आधार पर एसटीएफ की टीम ने रणनीति बनाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।बताया जा रहा है कि वह प्रशांत किशोर की नामांकन सभा में पहुंचा था, हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

 

मोतिहारी लाने की तैयारी, पूछताछ जारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि आरोपी को मोतिहारी लाने के लिए जिला पुलिस की टीम भेजी गई है। आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा विधानसभा चुनाव में रह चुका है उम्मीदवार पप्पू खान पिछले विधानसभा चुनाव में केसरिया सीट से जनसुराज पार्टी का उम्मीदवार भी रह चुका है।*

 

उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि आरोपी पर दर्ज मामलों की जांच जारी है और पूछताछ के बाद कई अहम जानकारियां सामने आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें

कपिलदेव यादव की स्मृति में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, दर्जनों नेत्ररोगियों का हुआ इलाज

  सिधवलिया की खबरें : पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म आरोपी को किया गिरफ्तार  

केवीके में किसान सारथी एप को ले एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!