नवविवाहिता की हत्या, परिजन फरार , पुलिस शव को पोस्मार्टम के लिए छपरा भेजा
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिला के अमनौर थाना क्षेत्र के ढोरलाही अभिमान गांव में एक नवविवाहिता महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है।मृतक महिला की पहचान परसा थाना क्षेत्र के राम करवा गांव के सुबास राय की पुत्री 25 वर्षीय सरस्वती कुमारी के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, उनकी शादी मई 2023 में ढोरलाही अभिमान निवासी पप्पू कुमार राय के साथ हुई थी।पुलिस को सोमवार की सुबह घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची।उन्होंने पाया कि महिला का शव चित अवस्था मे घर के पलंग पर पाया।घर वाले घर छोड़ फरार है।इनके पिता भाई आस पास के सैकड़ो लोग मौजूद थे।
पुलिस के अनुसार, मृतक के गले में रस्सी लगाकर या रस्सी से गला घोंटकर हत्या होना प्रतीत हो रहा है। घटना को लेकर गांव में कई तरह के चर्चे हो रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि महिला ने आपसी विवाद में फांसी लगा आत्महत्या कर ली है।
थाना अध्यक्ष हेमन्त कुमार ने बताया कि घटना के संदर्भ में किसी प्रकार का लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है और जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। परिजन घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़े
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 के तहत खण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में गुरुकुल के छात्रों का जलवा
मक्का से मदीना जा रही बस डीजल टैंकर से टकराई, 42 लोगों की मौत
चार दिन पूर्व लूटी गयी बाइक के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार
जमुई में 50,000 का इनामी अपराधी रामधारी तुरी गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर खुद को बालू माफिया बताने वाला शख्स गिरफ्तार
इंदौर (ग्रामीण) डीआईजी मनोज कुमार सिंह का एकमा में हुआ भव्य स्वागत
