Headlines

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने 2 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने 2 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के पटना जिला के भदौर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर भदौर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 घंटे के भीतर ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले पर एसडीपीओ-2 आयुष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भदौर थाना पुलिस को सोमवार रात्रि सूचना मिली कि 14-15 साल की एक नाबालिग लड़की आदमपुर के पास संदेहास्पद स्थिति में घूम रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और लड़की से पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान नाबालिग ने पुलिस को बताया कि खजुराहो निवासी सिकेश कुमार (उम्र 24 वर्ष) उसे बहला-फुसलाकर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से बिंद मोड़ (नालंदा) ले गया। आरोप है कि वहां ले जाकर युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

एसडीपीओ-2 आयुष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और 2 घंटे के भीतर ही आरोपी सिकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। पीड़िता द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़े

माता पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम  आयोजित

नवविवाहिता की हत्या, परिजन फरार , पुलिस शव को पोस्मार्टम के लिए छपरा भेजा

माँ की आँखों में राहत, गोद में मुस्कान: सारण की माताएँ अब सुरक्षित प्रसव को दे रही प्राथमिकता, गूंजी किलकारियां

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने पीपल के पत्ते पर उकेरी CM और PM की तस्वीर, नई सरकार के गठन को लेकर दिया सकारात्मक संदेश

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 के तहत खण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में गुरुकुल के छात्रों का जलवा

मक्का से मदीना जा रही बस डीजल टैंकर से टकराई, 42 लोगों की मौत

चार दिन पूर्व लूटी गयी बाइक के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

जमुई में 50,000 का इनामी अपराधी रामधारी तुरी गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!