बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी का ‘हाफ एनकाउंटर’
पुलिस पर फायरिंग के बाद पैर में लगी गोली
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

बिहार की राजधानी पटना में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है. पटना के चर्चित बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी रवीश उर्फ ‘बीसी’ को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पटना पुलिस की इस जवाबी कार्रवाई में आरोपी का ‘हाफ एनकाउंटर’ हुआ है और उसके पैर में गोली लगी है.
यह पूरी मुठभेड़ पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मरीन ड्राइव गंगा घाट के किनारे हुई.पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली पुलिस को पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी कि करबिगहिया का रहने वाला कुख्यात आरोपी रवीश किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के मकसद से बुद्धा कॉलोनी के गंगा घाट किनारे पहुंचा हुआ है.
इस इनपुट के आधार पर कोतवाली पुलिस की टीम जब उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार करने पहुंची, तो रवीश ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग करनी शुरू कर दी.अपराधी द्वारा चलाई गई गोली कोतवाली पुलिस की गाड़ी पर जा लगी, जिससे पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए. आरोपी की तरफ से हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की.
पुलिस द्वारा चलाई गई गोली सीधे रवीश के पैर में लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा. इसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत दबोच लिया.घायल आरोपी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह पुलिस कस्टडी में है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वह गंगा घाट पर किस बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था.
यह भी पढ़ें
बीडीओ 46 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जहानाबाद के टॉप-10 अपराधियों में शामिल ₹5 हजार का इनामी बदमाश पटना से गिरफ्तार
55 डेबिट कार्ड एवं मोबाईल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
सीवान में मोटर चोरी के दौरान करंट लगने से युवक की मौत
बिहार में हर 2 महीने में बदलेंगे चेक पोस्ट प्रभारी, शराब तस्करों पर लगाम लगाने का एक्शन प्लान
12 कक्षा के साथ ही NEET-UG में अस्मी मौर्य का कमाल, AIR 9475 हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
बगौरा में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल
