Headlines

पर्यटन विभाग के इंजीनियर पर निगरानी का शिकंजा, 12 डीड, तीन फ्लैट और आलीशान मकान का खुलासा

पर्यटन विभाग के इंजीनियर पर निगरानी का शिकंजा, 12 डीड, तीन फ्लैट और आलीशान मकान का खुलासा

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पर्यटन विभाग के अधीक्षण अभियंता अवधेश कुमार सिन्हा के पटना स्थित आवास, कार्यालय समेत तीन ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई में करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन, फ्लैट और अन्य संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। 12 डीड, तीन फ्लैट और आलीशान मकान के मिले दस्तावेज छापेमारी के दौरान 12 डीड और तीन फ्लैट के कागजात बरामद हुए हैं।

 

आशियाना नगर की फ्रेंड्स कॉलोनी में दो कट्ठा चार धूर जमीन पर बने मकान के लिए आठ किस्तों में 97 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। संपत्तियों का मूल्यांकन जारी है। सोना-हीरा और चांदी के जेवर भी मिले तलाशी में 5.05 लाख रुपये के सोने के आभूषण, 3.07 लाख रुपये के हीरे जड़े आभूषण और 1.52 लाख रुपये के चांदी के आभूषण बरामद किए गए। इसके अलावा 61 हजार रुपये नकद भी मिले।

 

19 बैंक खाते, बीमा निवेश और कार का सुराग निगरानी टीम को 19 बैंक खातों और विभिन्न बीमा निवेश से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। एक हुंडई कार भी बरामद हुई है। केनरा बैंक के एक लॉकर का भी पता चला है, जिसकी तलाशी अभी बाकी है।

75 फीसदी अधिक संपत्ति, जांच का दायरा बढ़ा
प्रारंभिक जांच में अभियंता के पास 1.41 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति मिली है, जो उनकी ज्ञात आय से करीब 75 प्रतिशत अधिक है। इस मामले में निगरानी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

,लॉकर और दस्तावेजों की जांच से बढ़ सकता है खुलासा
निगरानी अधिकारियों का कहना है कि बैंक लॉकर, डीड और फ्लैट के दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद अवैध संपत्ति का आंकड़ा और बढ़ सकता है। सभी दस्तावेजों का सत्यापन जारी है।

यह भी पढ़ें

भागलपुर में मुर्गी फार्म की आड़ में नशे की तस्करी, पुलिस ने 263 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक को किया गिरफ्तार

खाजासराय में 12 लीटर देशी शराब बरामद, रिक्शा चालक गिरफ्तार

भाई ध्यान देना ——इंस्टा ग्राम, फेसबुक या व्हाट्सएप पे कोई लड़की—- Hi..Hello लिखे तो—–सावधान

बिहार में साइबर ठगी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़, 14.67 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

बगौरा की बेटी संचिता जयसवाल ने NEET-UG 2026 में लहराया  परचम, 629 अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान।

अमेरिका-ईरान संघर्ष नौवें दिन भी जारी, तनाव चरम पर

अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष की संयुक्त अध्यक्षता में लगा जनता दरबार, कई मामलों का हुआ निष्पादन

साक्षी ने NEET UG 2026 में शानदार रैंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

Leave a Reply

error: Content is protected !!