सिसवन की खबरें : फरार चल रहे मोटरसाइकिल चोरी

सिसवन की खबरें : फरार चल रहे मोटरसाइकिल चोरी

श्रीनारद मीडिया, सिसवन,सीवान (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

सीवान जिला के चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए चोरी के मामले में फरार चल रहे मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के हरदोई पट्टी निवासी अमन कुमार सिंह के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चैनपुर थाना में मामला दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष विजय रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की कार्यवाही की जा रही है।

 

शराब पीने के आरोप में तीन गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन,सीवान (बिहार):

सीवान जिला के  चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में नया गाँव निवासी राजेश राम, लखराव निवासी धीरज कुमार तथा मुबारकपुर गाँव निवासी सिकंदर शाह शामिल हैं।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्यवाही करने के लिए उन्हें सिवान न्यायालय भेज दिया गया है। इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष विजय रंजन कुमार ने जानकारी दी है।

 

 

बाइक से गिरकर दो युवक घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन,सीवान (बिहार):

सीवान जिला के  सिसवन  थाना क्षेत्र के मांझी रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर बाइक से गिर कर दो युवक घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी पारसनाथ यादव का पुत्र मिथिलेश कुमार यादव व अरविन्द यादव का पुत्र सुशील यादव शामिल है। घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

 

 

वाहन के धक्के से बाइक सवार  घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन,सीवान (बिहार):
सीवान जिला के  सिसवन थाना क्षेत्र के मांझी रधुनाथपुर मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन के धक्के से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक भागर गांव निवासी वीरेंद्र राम का पुत्र प्रदीप कुमार राम है। घायल युवक का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराने के बाद सीवान रेफर किया गया।

 

बीडीओ ने पंचायत सचिवों के साथ किया बैठक

श्रीनारद मीडिया, सिसवन,सीवान (बिहार):

सीवान जिला के  सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने प्रखण्ड मुख्यालय में पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अविलंब विद्युत विपत्र का निपटारा करने और नल जल के अनुरक्षकों के बकाया मानदेय देने के निर्देश दिए।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि कई पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य अत्यंत ही धीमा है, जबकि राशि उपलब्ध है। उन्होंने पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़े

बहन की शादी में आई देवरिया की नवविवाहिता का हत्यारा गिरफ्तार

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने पीटकर दोनों अपराधियों को मार डाला

बिहार में ट्रेन से 33 मोर सहित 40 पक्षियों के साथ बंगाल का तस्कर गिरफ्तार, शौचालय में छिपाया था तीन बड़ा प्लास्टिक बैग

 बिहार में उत्पाद अधीक्षक के चार ठिकानों पर निगरानी विभाग का छापा, 1.58 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप

मोकामा में अपराध की साजिश रच रहे दो बदमाश गिरफ्तार

सीवान पुलिस ने धनौती के गुड्डु हत्याकांड का  किया  उद्भेदन,  अभियुक्त  गिरफ्तार

बिहार का मखाना बनेगा ग्लोबल ब्रांड,कैसे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!