Headlines

कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में बनियापुर थानाध्यक्ष को किया गया निलंबित

कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में बनियापुर थानाध्यक्ष को किया गया निलंबित

श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

 

सारण जिला के बनियापुर थानान्तर्गत परसा टोला में दिनांक 24.11.2025 की रात्रि में मारपीट की घटित घटना में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई न करने व पीड़ित पक्ष के साथ अनुचित व्यवहार करने के आरोप के संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2 के जांचोपरान्त थानाध्यक्ष बनियापुर के विरूद्ध पीड़ित पक्ष द्वारा लगाये गये उपरोक्त आरोपों की पुष्टि हुई है।

तदोपरान्त उक्त जांच प्रतिवेदन में इंगित तथ्यों के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा पु.अ.नि. दिनेश कुमार यादव, थानाध्यक्ष बनियापुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए लाईन हाजिर कर विभागीय कार्यवाही के विरूद्ध 07 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की गई है।

सारण पुलिस यह स्पष्ट करती है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं आमजनों के साथ अनुचित व्यवहार बर्दाश्त नही किया जायेगा तथा ऐसा करने वाले पुलिस पदाधिकारी/कर्मी के विरूद्ध उचित कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़े

भोजपुरी सिनेमा के इतिहास पर लिखे किताब के लिए मनोज भावुक पुरस्कृत

संकल्प के साथ अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन का हुआ भव्य समापन

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!