अभ्यर्थियों का अंतिम लेखा समाधान जमा करने हेतु एक दिवसीय फैसिलिटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के आलोक में बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 के निमित्त चुनाव लड़ रहे प्रत्येक अभ्यर्थी द्वारा चुनाव परिणाम की घोषणा से तीस (30) दिनों के अंदर निर्वाचन सम्बंधी व्यय का अंतिम लेखा प्रस्तुत करना है।
इस आलोक में अभ्यार्थियों का एक दिवसीय फैसिलिटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 02.12.2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे, खेल भवन परिसर, प्रथम तल, सिवान में आयोजित की गई हैं।
अभ्यर्थियो के व्यय लेखा के सम्बंध में असहमति अथवा अनियमितता से सम्बंधित सुनवाई जिला अनुवीक्षण समिति द्वारा किया जाना है। जिसकी बैठक आयोग के अनुदेश के अनुसार दिनांक 9.12.2025 को पूर्वाह्न 10:00 बजे खेल भवन परिसर, प्रथम तल पर आयोजित की गई है.।
अतः बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के अंतर्गत 105-सिवान, 106- जिरादेई, 107-दरौली, 108-रघुनाथपुर, 109-दरौदा, 110-बडहरिया, 111-गोरेयाकोठी एवं 112- महाराजगंज के सभी अभ्यर्थी स्वयं या अपने प्राधिकृत निर्वाचन एजेंट के माध्यम से स्वयं से सम्बंधित बैठक में भाग लेना सुनिश्चित करेगें। निर्वाचन व्यय लेखा-पंजी एवं सभी साक्ष्यों / अभिश्रवों तथा बैंक पासबुक / विवरण के साथ अनिवार्य रूप से उपरोक्त तिथी, समय एवं स्थल पर निर्वाचन व्यय लेखें की जाँच कराना सुनिश्चित करेगें।
‘सहायक व्यय प्रेक्षक, सभी लेखादल में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी को आदेश दिया गया है, कि 09.12.2025 को पूर्वाह्न 10:00 बजे खेल भवन परिसर प्रथम तल सिवान में उपस्थित रहकर अभ्यर्थियों / प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत किये गये निर्वाचन व्यय लेखा पंजी की विधिवत् जाँच करते हुए SOR एवं FOE का संधारण सुनिश्चित करेगें।
यह भी पढ़े
जिला पदाधिकारी, सिवान डॉ आदित्य प्रकाश ने जिला कोषागार कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
सीवान डीएम ने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, सीवान का किया औचक निरीक्षण
अवैध अतिक्रमण रोकने के लिए सख़्त नियम क्यों ज़रूरी हैं?
रघुनाथपुर : टारी में बंद घर से 30 लाख के संपत्ति की हुई चोरी,शादी समारोह में दिल्ली गया था परिवार
पूर्व जिला पार्षद स्व. आशुतोष कुमार सिंह की 61वीं जयंती मनायी गयी
सिधवलिया की खबरें : शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार
