Headlines

अमनौर में चोर-उच्चकों की सक्रियता बढ़ी,  अवकाश प्राप्त शिक्षक से 80 हजार रुपया छीनकर हुए फरार

अमनौर में चोर-उच्चकों की सक्रियता बढ़ी,  अवकाश प्राप्त शिक्षक से 80 हजार रुपया छीनकर हुए फरार

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिला के अमनौर प्रखंड में चोर-उच्चकों की सक्रियता काफी बढ़ गई है। रात्रि में तीन भैंस चोरी हो गई, जबकि गुरुवार को दिनदहाड़े एक शिक्षक के हाथों से 85 हजार रुपये उच्चको छीनकर फरार हो गए। दो बाइक सवार अपराधियों ने बैंक के 20 मीटर दूरी पर अवकाश प्राप्त शिक्षक से बैग में रखा 85 हजार रुपये झपट्टकर ले उड़े।
पीड़ित शिक्षक अमनौर कल्याण पंचायत के पहाड़पुर गांव के कृष्णा सिंह ने घटना को लेकर अमनौर थाना में एक लिखित शिकायत की है। उन्होंने बताया कि वे बैंक से 80 हजार रुपये निकासी कर हैंड बैग में पैसा के साथ पास बुक, चेक बुक रख गाड़ी पर बैठ जा रहे थे।

बैंक से 20 मीटर की दूरी पर ही थे कि पीछे से तेज गति में एक बाइक आया, उसपर दो सवार व्यक्ति थे। हाथ से बैग झपट्टा मारकर छीन लिया और सोनहो की तरफ फरार हो गए।

इस दौरान बाजार में काफी संख्या में लोग थे, लेकिन अपराधी तेजी से निकल गए। शिक्षक हृदय रोग से ग्रस्त हैं और उपचार कराने के लिए पैसा निकासी किया था। दिनदहाड़े पैसे के छिनतई से आसपास के लोग भयभीत हो चुके हैं।

लोगों का कहना है कि अब अपराधियों का तांडव शुरू हो चुका है। दिनदहाड़े अब छिनतई होने लगा है। दो रोज पहले अपराधियों ने अमनौर प्रखंड के धर्मपुर जाफर पंचायत के धर्मपुर जाफर गांव में रविवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने संजय राउत की तीन भैंस चोरी कर ली। इस संबंध में पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में आवेदन दिया है।

एसएचओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है और छापेमारी कर जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़े

लोडेड पिस्तौल के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

सिसवन की खबरें :  किसान गोष्ठी सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

विधानसभा सत्र के बीच ही यूरोप चले गए तेजस्वी यादव?

विमान से उतरे पुतिन को पीएम मोदी ने गले लगा लिया

मौसम विभाग ने तीखी सर्दी की चेतावनी दी है

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ रायपुर वनडे में टीम इंडिया की हार, 358 रन भी नाकाफी

कई ‘मुखिया जी’ इस बार चुनाव नहीं लड़ पाएंगे, कैसे?

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!