Headlines

रघुनाथपुर : मुखिया हत्याकांड में तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली,अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज

रघुनाथपुर : मुखिया हत्याकांड में तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली,अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज

श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार)

सीवान जिला के रघुनाथपुर थानाक्षेत्र के फुलवरिया मोड पर बुधवार की शाम को 6 बजे अज्ञात अपराधियों द्वारा गोपी पतियांव पंचायत के मुखिया रांधा साह को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था.मुखिया के मौत के तीसरे दिन बाद भी पुलिस के हाथ अपराधियों तक नहीं पहुंच पाई है।

मृतक के पिता के बयान पर रघुनाथपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस तकनीकी सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन और अन्य पहलुओं पर गहन जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया कि मामले का जल्द ही उद्भेदन कर लिया जाएगा।

हत्या के समय मुखिया के साथ मौजूद दोनों लोगों से भी सभी बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। घटना के तीन दिन बीत जाने के बावजूद हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, जिससे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएँ जारी हैं।

 

यह भी पढ़े

गयाजी से फरार वांटेड नक्सली गिरफ्तार:2016 में मांगी थी लेवी, पैसों की उगाही करता था

दरभंगा का बदमाश मुजफ्फरपुर में लोडेड पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

बखरी में 101 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, पिकअप व मोबाइल जब्त

व्यवसायी साथ लूट व गोलीकांड मामले में एक गिरफ्तार

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!