Headlines

 सिधवलिया की खबरें : भारत सुगर मिल सिधवलिया का पैराई सत्र 2025-2026 का शुभारम्भ 

सिधवलिया की खबरें : भारत सुगर मिल सिधवलिया का पैराई सत्र 2025-2026 का शुभारम्भ

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड के मगध सुगर एन्ड एनर्जी लिमिटेड का यूनिट भारत सुगर मिल सिधवलिया का पैराई सत्र 2025-2026 का शुभारम्भ मिल के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं किसानों ने डोंगा में गन्ना डालकर किया l इसके पूर्व आचार्यों ने लगभग दो घंटों तक मंत्रोच्चारण कर पूजा – अर्चना की l तदोपरान्त आरती एवं हवन के साथ पूजा सम्पन्न हुई तथा मिल के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमंत्रित किसानों ने डोंगा में गन्ना डालकर इस सत्र का शुभारम्भ किया l

 

शुभारम्भ के दौरान कार्यपालक अध्यक्ष विकास चंद्र त्यागी ने कहा कि इस वर्ष गन्ना की पेराई का लक्ष्य 58 क्विंटल रखा गया है l जिसमे किसानों की सहभागिता अति आवश्यक है l उन्होंने कसानो से अपील करते हुए कहा कि गन्ना की आपूर्ति साफ सुथड़ा ढंग से करें l किसानों को एसएमएस माध्यम से चलान की व्यवस्था की गई है l गन्ने की आपूर्ति साफ सुथड़ा ढंग से छिला हुआ करें l हम आपके प्रति समर्पित हैँ l

पैराई सत्र का शुभारम्भ के दौरान मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिंहा, एडीएम रामेश्वरी पांडेय, एसडीपीओ सदर 2 राजेश कुमार, कार्यपालक उपाध्यक्ष विनोद सिंह,गन्ना उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, गन्ना अध्यक्ष आर एस मिश्रा, विनोद श्रीवास्तव, आर आर सिंह,सहित अन्य लोग उपस्थित थे l

 

मुकदमा उठाने के लिए लाठी डंडा से मारपीट कर कियाघायल

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

सिधवलिया थाने के सदौआ गांव के एक व्यक्ति को उसी गांव के छ: लोगों ने पूर्व के हत्या कांड के मामले मे मुकदमा उठाने के लिए लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिये l उक्त व्यक्ति के बयान पर पुलिस ने उक्त छ: लोगों पर प्राथमिकी के मामले की छानबीन कर रही है l थानाध्यक्ष सोमनाथ झा ने बताया कि सदौआ के सरोज रावत को पूर्व के हत्या कांड के मामले मे मुकदमा उठाने के लिए उसी गांव राकेश रावत,विकास रावत,प्रकाश रावत, देवति देवी,प्रेम कुमार,ममता भारती ने मिलकर लाठी डंडे से मारा पीटा जिसकी पुलिस ने सरोज रावत के बयान पर प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है l

 

महिला को अर्धनग्न कर पीट कर कीमती चैन छीन लिए

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

सिधवलिया थाने क्षेत्र के खजुरिया मौजे गांव मे चोरी की नियत से घुसे एक महिला के घर मे उसी गांव के तीन व्यक्तियों ने ने उक्त महिला को अर्धनग्न कर पीटा एवं एक कीमती चैन छीन लिए l उक्त तीनों ने आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दिये l पुलिस ने उक्त महिला के बयान पर तीनो आरोपियों पर प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है l बता दें कि गत शनिवार को खजूरिया मौजे गांव की निक्की देवी के घर मे चोरी की. नियत से उसी गांव के रामू पटेल,चुनचुन पटेल और महातम पटेल घुसे,परन्तु उक्त महिला ने विरोध किया l जिसके कारण उक्त आरोपियों ने उक्त महिला को अर्धनग्न कर मारा पीटा तथा रामू पटेल ने गले मे पहनी 42 हजार के चैन छीन लिए l उक्त महिला के बयान पर पुलिस ने तीनो आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है l

यह भी पढ़े

सारण पुलिस की कड़ी निगरानी और त्वरित छापेमारी से अंतरराज्यीय शराब तस्करी रैकेट ध्वस्त

एसएसपी सारण द्वारा जिले के 04 थानों में की गयी नये थानाध्यक्ष की तैनाती, विधि-व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण संबंधी दिये दिशा-निर्देश

रघुनाथपुर : मुखिया हत्याकांड में तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली,अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज

सिसवन की खबरें : समाजसेवी मुरारी पांडेय ने कंबल वितरण किया

साइको किलर अविनाश श्रीवास्तव पटना में गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!