सिधवलिया की खबरें : जलालपुर में कुछ लोगों ने फल दुकानदार को मारपीट कर किया घायल, नगदी भी छीने
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाना क्षेत्र के जलालपुर स्थित पटेल चौक पर फल के दुकानदार पर जान से मारने की नीयत से हमला कर मारपीट और लूटपाट का आरोप लगा है l पीड़ित के बयान पर सिधवलिया थाना में नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है l
पीड़ित के दिये आवेदन में जलालपुर खुर्द वार्ड सं. एक निवासी राजनंदन सिंह के पुत्र संजीत कुमार ने बताया कि वह पटेल चौक पर अपनी फल की दुकान पर बैठा था l इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और स्कूल जा रही लड़कियों के सामने अभद्र भाषा बोलने लगे। मना करने पर सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी l आरोप है कि इसी बीच जलालपुर निवासी मासूम आलम, गुड्डू कुमार यादव, इरफान आलम उर्फ नन्दू, राजू आलम और बिशुनपुरा पटान टोला निवासी सुफयान खान, आदिल खान, साहिद जान, फैजल खान, सिबुल खान ने मिलकर हमला कर दिया l
अपने आवेदन में संजीत ने बताया कि मासूम आलम ने लोहे के रॉड से सिर पर वार किया, जिससे वह गिर पड़ा l इसके बाद गुड्डू यादव, इरफान और राजू आलम ने गले में रस्सी डालकर घसीटा, जिससे गर्दन में चोट आई।.बचाने आए मुकेश साह पर राजू आलम ने तलवार से हमला कर दिया, जिससे उनका नाक कट गया l
आरोपियों ने दुकान के गल्ले से 32,000 रुपये भी निकाल लिए और धमकी दी कि यह हमारा बाजार है, हम जो चाहेंगे वही होगा l पुलिस ने प्राथमिकी कर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के एक आरोपी राजू आलम को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेज दिया l
जमीनी विवाद के मामले पड़ोसियों ने मां बेटी को पीटा,पुलिस के रही मामले की जांच
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा बाजार में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है l घटना में महिला समेत उनकी बेटी घायल हो गई l पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है l सिधवलिया थाना में दिए आवेदन में विशुनपुरा बाजार निवासी कमलावती देवी ने बताया कि घर के पास जमीन को लेकर विवाद हुआ l
इसी दौरान गांव के संतोष महतो, मंतोष महतो,आलोक महतो,और रामबाबू महतो एवं रूबी उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे l मना करने पर सभी ने एक साथ मिलकर परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी l
कमलावती देवी ने बताया कि मारपीट में मंतोष महतो ने बाल पकड़ कर पटक दिया जिससे उन्हें चोट आई l बचाने आई उनकी लड़की को भी आरोपियों ने मारा-पीटा और मेरे गले से मंगलसूत्र छीन लिया l आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी l थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी गई है l
यह भी पढ़ें
शाहपुर में सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय का शुभारंभ, 9वीं से 12वीं तक होगी पढ़ाई
सुपौल व सहरसा के तीन युवक दौड़ते हुए केदारनाथ यात्रा पर निकले
सिसवन की खबरें :भारी मात्रा में शराब बरामद
सहरसा में मोबाइल छीनने वाले अपराधी चिह्नित:फायरिंग मामले में FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज
खजौली में 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा:4.70 लाख बरामद, चार अपराधी गिरफ्तार, एक फरार
