शाहपुर में सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय का शुभारंभ, 9वीं से 12वीं तक होगी पढ़ाई
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड के शाहपुर स्थित सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से किया। स्थानीय स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजय कुमार एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ऋसिकेशने सिंह दीप प्रज्ज्वलित कर तथा फीता काटकर विद्यालय का शुभारंभ किया। इस विद्यालय में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई होगी।
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आप्त सचिव रवि कुमार तिवारी ने बताया कि यहां अनुभवी शिक्षकों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी।
शिक्षा विभाग के अनुसार आदर्श विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, ताकि सरकारी विद्यालयों में भी निजी स्कूलों जैसी शिक्षा उपलब्ध हो सके।
विद्यालय में स्मार्ट क्लासरूम, ई-लाइब्रेरी, आधुनिक प्रयोगशालाएं, खेलकूद की सुविधाएं और डिजिटल शिक्षण व्यवस्था होगी। छात्रों की साप्ताहिक परीक्षा, कैरियर काउंसलिंग, रिमेडियल क्लास तथा मेडिकल, इंजीनियरिंग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की आधारभूत तैयारी भी कराई जाएगी। विभाग का दावा है कि ऐसे विद्यालय बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया मॉडल बनेंगे। मौके पर,राजीव कुमार, मिथिलेश कुमार,वरुण सिंह, प्रधानाध्यापक आलोक कुमार सिंह,सुशील कुमार,गोल्डन कुमार,सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें
सुपौल व सहरसा के तीन युवक दौड़ते हुए केदारनाथ यात्रा पर निकले
सिसवन की खबरें :भारी मात्रा में शराब बरामद
सहरसा में मोबाइल छीनने वाले अपराधी चिह्नित:फायरिंग मामले में FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज
खजौली में 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा:4.70 लाख बरामद, चार अपराधी गिरफ्तार, एक फरार
