रघुनाथपुर : मुखिया रांधा साह के हत्यारों को गिरफ्तारी के लिए मुखिया प्रतिनिधि मंडल मंत्री से मिला
सम्राट की पुलिस पूरी तरह से फेल
श्रीनारद मीडिया,प्रसेनजीत चौरसिया,सीवान (बिहार)

सीवान जिला के रघुनाथपुर प्रखंड के सबसे युवा मुखिया रांधा साह के हत्यारों को आसमान खा गया या धरती निगल गई जो हत्या के पांचवें दिन बाद भी पुलिस/कानून के हाथ अपराधियों को पकड़ नहीं पा रही है।
नए नवेले गृह मंत्री बने सम्राट चौधरी की पुलिस रघुनाथपुर थानाक्षेत्र में अपराधिक घटनाओं को रोकने और अपराध में शामिल अपराधियों को पकड़ने में यूरी तरह से फेल नजर आ रही है।
मुखिया के हत्यारों को पकड़ने के लिए आज रविवार को मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अजय भास्कर चौहान के साथ प्रखंड के करीब आधा दर्जन मुखिया सीवान सदर विधायक सह स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री से मिले और अपराधियों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई।
मालूम हो कि 3 दिसम्बर की 6 बजे शाम को अंतिम संस्कार से लौटने के दरम्यान गोपी पतियांव के मुखिया रांधा साह को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था।
मंत्री से मिलने वालों में मुखिया चन्दन पाठक, विमलेश प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि राजकिशोर चौरसिया, अरविंद कुमार पांडेय, गणेश मल्लाह, मुखिया फिरोज खान, मुखिया राकेश कुमार सिंह, सहित अन्य मुखिया एंव प्रतिनिधि शामिल थे।
यह भी पढ़े
जामोबाजार पुलिस ने अवैध मादक पदार्थो के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
गोवा अग्निकांड में 8 राज्यों के 21 लोगों की मौत
सिसवन की खबरें : कचनार गांव के वार्ड नंबर आठ में मुख्य सड़क पर बह रहा नाले का पानी
