पटना में पॉलिटेक्निक के छात्रावास अधीक्षक घूस लेते गिरफ्तार, मेस बिल के भुगतान के बदले मांगी थी रिश्वत
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

लोक सेवकों के भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है बावजूद भ्रष्ट लोक सेवकों के कारनामे रुकने का नाम नहीं ले रहे। आलम यह है कि अब तो छात्रों के मेस में बनने वाले खाने के भुगतान के लिए भी रिश्वत मांगी जा रही है।शनिवार को विजिलेंस ब्यूरो ने गुलजारबाग से एक ऐसे ही मामले में कार्रवाई करते हुए एक भ्रष्ट लोक सेवक को अपनी गिरफ्त में लिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुलजारबाग पॉलिटेक्निक में पढ़ने वाले और यहां हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए मेस में भोजन बनता है।निगरानी ब्यूरो में संदीप कुमार दुबे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि होस्टल में बनने वाले भोजन का भुगतान करने के एवज में पॉलिटेक्निक के प्रोफेसर सह होस्टल वार्डेन प्रोफेसर मिथिलेश मेस में बने भोजन के भुगतान के एवज में आपूर्तिकर्ता से मोटी रिश्वत की मांग कर रहे हैं,शिकायत की पुष्टि कराई गई।
इसके बाद निगरानी ने डीएसपी रीता सिन्हा के नेतृत्व में एक धावा दल बनाया गया और जाल बिछाया गया।शनिवार को जब आरोपी प्रोफेसर सह वार्डेन मिथिलेश कुमार रिश्वत ले रहे थे तब उनको उनके कार्यालय चैंबर से रिश्वत के डेढ़ लाख रुपये के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद मिथिलेश कुमार को विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा
बिहार में डबल मर्डर! भोजपुर में महिला के सिर में गोली मारी
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:
बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की रविवार की सुबह अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। महिला की पहचान 21‑वर्षीय निराशा देवी के रूप में हुई है, जो अगिआंव बाजार निवासी मणिभूषण गुप्ता की पत्नी हैं। अपराधियों ने उनके सिर में गोली मारी और फरार हो गए । पुलिस के अनुसार हत्या पैसे के लेन‑देन की वजह से हुई है और इस हत्या में संलिप्त आरोपी की पहचान हो गई है। पीरो एसडीपीओ के. के. सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं और एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।
नवादा में युवक की चाकू मारकर हत्या
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:
अपराधियों ने नवादा में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना जिला के नगर थाना क्षेत्र के गोनावां स्थित मज़ार के पास हुई। मृतक की पहचान रामनगर मोहल्ले के 26‑वर्षीय प्रशांत कुमार उर्फ विपुल सिंह के रूप में हुई है। प्रशांत कुमार पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार को वह अपने दोस्त की शादी समारोह में शामिल होने के लिए नवादा आया था और रविवार को पटना लौट रहा था। बीच रास्ते में अपराधियों ने उसे घेर लिया और चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
यह भी पढ़े
जामोबाजार पुलिस ने अवैध मादक पदार्थो के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
गोवा अग्निकांड में 8 राज्यों के 21 लोगों की मौत
सिसवन की खबरें : कचनार गांव के वार्ड नंबर आठ में मुख्य सड़क पर बह रहा नाले का पानी
