Headlines

दारौंदा विधानसभा क्षेत्र की तमाम जनता मेरे परिवार के अभिन्न अंग हैं – विधायक व्‍यास सिंह

दारौंदा विधानसभा क्षेत्र की तमाम जनता मेरे परिवार के अभिन्न अंग हैं – विधायक व्‍यास सिंह

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

दारौंदा विधानसभा क्षेत्र की तमाम जनता मेरे परिवार के अभिन्न अंग हैं। उनके सभी सुख दुख में हमेशा शरीक रहूंगा।उक्त बातें मंगलवार को जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने कही। उन्होनें कहा कि वे समाज के सभी तबके को साथ लेकर चलने की नीति पर हमेशा कायम रहेंगे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द व समन्वय बलनाने के लिए सभी को एक दूसरे के दुःख दर्द में भागीदार बनना होगा। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीण उमाशंकर सिंह अनुपम सिंह विश्वजीत प्रसाद धनंजय तिवारी आदि ने विधायक का जोरदार स्वागत किया व स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया ।

तब विधायक ने स्थानीय समस्याओं को क्रमवार निष्पादन करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश यादव व संचालन संजीव सिंह ने की ।कार्यक्रम को देवेंद्र तिवारी ने भी संबोधित किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अनुपम ने की। मौके पर सुरेंद्र सिंह ,रविश सिंह ,निशिकांत तिवारी,संतोष तिवारी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

शाहकुडं में पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी पलटी:5 पुलिसकर्मी घायल

तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर तीन हथियारों के साथ गिरफ्तार, साढ़े तीन लाख की सुपारी का खुलासा; बड़ी वारदात टली

25 साल से फरार हत्या का आरोपी बिहार से गिरफ्तार

 06 वर्षीय नाबालिग बच्ची को लेकर भाग रहे संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार

क्या पुलिस की छवि आज भी कठोरता, डर और दमन से जुड़ी हुई है?

यात्रियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए-पीएम मोदी 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!