Headlines

बिहार में  36 आईएएस का ट्रांसफर; कई विभागों के सचिव, निदेशक बदले गए

बिहार में  36 आईएएस का ट्रांसफर; कई विभागों के सचिव, निदेशक बदले गए

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल जारी है। नीतीश सरकार ने शुक्रवार को एक साथ 36 आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारियों के ट्रांसफर एवं पोस्टिंग का आदेश जारी किया। कई विभागों में सचिव और निदेशक स्तर के अफसरों का तबादला किया गया है। वहीं, पदस्थापन की प्रतीक्षा में बैठे कुछ अधिकारियों को तैनाती दी गई है। बिहार शिक्षा परियोजना के निदेशक मयंक बड़बड़े का तबादला करते हुए योजना एवं विकास विभाग का सचिव बनाया गया है। वे सामान्य प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

 

2011 बैच के आईएएस शीर्षत कपिल अशोक को बिहार राज्य पथ विकास निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। उन्हें बिहार राज्य फल एवं सब्जी विकास निगम के प्रबंधन निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। 2013 बैच के आईएएस धर्मेंद्र कुमार को सामाजिक सुरक्षा निदेशक बनाया गया है। उपेंद्र प्रसाद का सामान्य प्रशासन विभाग से तबादला कर श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग में अपर सचिव के पद पर भेज दिया गया है।

समाज कल्याण विभाग के अपर सचिव नवीन कुमार सिंह का ट्रांसफर कर उन्हें पंचायती राज निदेशक बनाया गया है। विद्यानंद सिंह को हस्तकरघा निदेशक के पद पर पोस्टिंग दी गई है। सुनील कुमार नियोजन एवं प्रशिक्षण निदेशक होंगे।

एससी-एसटी कल्याण निदेशक श्याम बिहारी मीणा को बिहार राज्य योजना पर्षद में अपर सचिव लगाया गया है। बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग के अपर सचिव सुनील कुमार का ट्रांसफर कर खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम में प्रबंध निदेशक के रूप में तैनाती की गई है।

यह भी पढ़े

यूपी की प्रमुख खबरें : सीएम योगी  किसान पाठशाला का करेंगें शुभारंभ

रघुनाथपुर : दादा के श्राद्ध के दिन चाकू से घायल पोते का इलाज के दौरान हुई मौत

रघुनाथपुर : दादा के श्राद्ध के दिन चाकू से घायल पोते का इलाज के दौरान हुई मौत

पूर्णिया में अपहरण, पॉक्सो मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार:गया पुलिस ने हैदराबाद से पकड़ा, कई आपराधिक मामलों में था वांछित

14 दिसंबर को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का नाम होगा फाइनल

रोहतास में 2 गुटों में गोलीबारी, 2 लोग घायल, घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद 

कक्षा 1 – 8 तक के सरकारी स्कूली बच्चों का द्वितीय त्रैमासिक परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू होगी

सिधवलिया की खबरें :  आचार्य चंदन पांडेय “नया भारतीय वैदिक संस्कृत ज्योतिष अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन” में हुए सम्‍मानित

विवेक रंजन मैत्रेय ने  सीवान के 38 वें जिलाधिकारी के रूप में किया पदभार ग्रहण 

Leave a Reply

error: Content is protected !!